क्रिकेट के मैदान में भारत ने दी पाक को पटखनी, 7 विकेट से राैंदा

विरोध के बीच दुबई में खेले गए क्रिकेट मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। एकतरफा मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेटों से हरा दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने के विरोध के बीच दुबई में दोनों टीमों की रविवार भिडंत हुई। एशिया कप में भारत ने पाक को चारों खाने चित कर दिया। बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत ने परंपरागत प्रतिद्वंदी को सात विकेट से हरा दिया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुबई में क्रीज पर भारत व पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हुईं। टॉस पाकिस्तान ने जीता, लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। उधर, पाक ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। किसी तरह 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसमें पाक की तरफ से शाहिबजादा फरहान ने 44 गेदों में 40 रन जोड़ा। जबकि शहीन अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए। भारत के सामने 128 रनों का लक्ष्य था। इसका पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट ही गंवाए। इसमें भारतीय कप्तान ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली।

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.