नई दिल्ली: बुधवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमे केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी रहत देते हुए GST दरो में कटौती करने का फैसला लिया। काउंसिल ने GST की पुरानी 4 स्लैब्स को हटाकर 5% और 18% की नई 2 स्लैब संरचना लागू करने का फैसला किया हैं, जो 22 सितम्बर 2025 से पुरे देश में प्रभावी होगी।
सरकार के इस फैसले से बड़ी FMCG (Fast-Moving Consumer Goods) कंपनियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा क्योंकि दैनिक जरुरत की कई वस्तुओं पर GST घटाकर 18% से 5% कर दिया हैं।चार GST स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18%, में समाहित किया गया है साथ ही 40% की नई स्लैब ‘सिन’ लक्ज़री वस्तुओं पर लगाया जाएगा।
FMCG कंपनियों को मिलेगा लाभ
ब्रोकरेज फर्म Nomura के अनुसार ये FMCG कंपनियां सबसे अधिक लाभार्थी होंगी:
कोलगेट
टूथपेस्ट, टुथब्रश और पर्सनल वॉश जैसी सभी उत्पादों पर GST 18% से घटाकर 5%, टूथपाउडर पर 12% से 5% हो जाएगा।
ब्रिटानिया
लगभग 85% बिक्री वाले बिस्कुट/केक पर 18% से 5% की कटौती कर दी गई हैं।
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)
लगभग 40% बिक्री वाले शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट आदि पर 5% की नई दर लगाई गई हैं।
डाबर इंडिया
लगभग 50% बिक्री वाले टूथपेस्ट, हेयर ऑयल आदि पर GST दर 18% से घटकर अब 5% कर दी गई हैं और बाकी उत्पादों जैसे जूस, टूथपाउडर आदि को भी 12% की स्लैब से निकलकर 5% में रख दिया हैं।
नेस्ले इंडिया
नूडल्स, मिल्कमेड और चोकलेट जैसे प्रोडक्ट्स को अब 12% से 5% की स्लैब में रखा गया हैं।
अतिरिक्त कंपनियां
Nomura ने Marico, Tata Consumer Products, Mrs Bectors, Bajaj Consumer को भी लाभार्थी के रूप में नामित किया है।
इन सभी कंपनियों की हिस्सेदारी खास तौर से उन्हीं प्रोडक्ट्स में है जो GST कटौती से सीधे लाभान्वित होंगे, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर होगा और मांग में वृद्धि सम्भव है।
फुटवियर और परिधान क्षेत्र को लाभ
फुटवियर: फुटवियर जिनकी कीमत ₹2,500 तक हैं, उन्हें 12% GST स्लैब से घटाकर 5% कर दिया हैं, इससे Bata India, Metro Brands, Campus Activewear और Mirza International जैसी कंपनियों के शेयरों में 6–10% तक की तेजी आई।
अन्य प्रमुख सेक्टर और प्रभाव: इनके अलावा ऑटो, सीमेंट और Consumer Electronics जैसे क्षेत्र भी GST में कटौती से लाभान्वित होंगे।
- इसको भी पढ़ें: त्योहारों पर शापिंग होगी सस्ती, 5% और 18% होंगे GST स्लैब
सिन गुड्स
सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए Sin Goods पर 40% टैक्स लगाने का ऐलान किया है। इनमे उन वस्तुओं या सेवाओं को शामिल किया जाता हैं जो समाज या व्यक्ति की सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होते है।, इसमें महँगी कारें और तंबाकू उत्पाद जैसे प्रोडक्ट्स को 40% GST स्लैब में रखा गया हैं।
निष्कर्ष
सरकार के इस फैसले से आम जनता को बहुत रहात मिली हैं GST दरो की कटौती के इस निर्णय से FMCG कोमनियो को तो सीधा लाभ मिलेगा ही पर इसके साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओ के दाम कम होने से बाजार उपभोक्ता मांग में भी वृद्धि होंगी।



