‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से अनिता मद्धेशिया ने शुरू किया प्ले स्कूल, बनी आत्मनिर्भर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है, बल्कि उन्हें रोजगार प्रदाता की भूमिका में भी खड़ा कर रही है।

Share This Article:

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है, बल्कि उन्हें रोजगार प्रदाता की भूमिका में भी खड़ा कर रही है।

गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया की सफलता इस बदलाव की एक जीवंत मिसाल है। अनिता ने सरकार से मिले 5 लाख रुपये के ब्याज और गारंटी मुक्त लोन की मदद से अपना ‘प्ले-स्कूल’ शुरू कर न केवल अपना सपना पूरा किया, बल्कि 4 अन्य युवाओं को रोजगार भी दिया है।

ऐसे साकार हुआ उद्यमी बनने का सपना

अनिता मद्धेशिया ने बताया कि वह अपनी पहचान बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने जिला उद्योग केंद्र से संपर्क किया। मुख्यमंत्री युवा योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और उन्हें बिना किसी गारंटी के 5 लाख रुपये का ऋण मिल गया।

इस राशि से उन्होंने गोरखपुर में ‘A.S. Playway Classes’ नाम से एक आधुनिक प्ले-स्कूल की नींव रखी। आज वह एक सफल उद्यमी के रूप में समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

स्वरोजगार के साथ-साथ समाज को भी लाभ

अनिता का प्ले-स्कूल आज न केवल छोटे बच्चों को बेहतर भविष्य दे रहा है, बल्कि 4 शिक्षित युवाओं को आजीविका भी प्रदान कर रहा है। अनिता कहती हैं, “योगी सरकार की इस योजना ने मुझे घर की चारदीवारी से निकालकर आत्मनिर्भर बनाया है। अब मैं खुद के साथ-साथ दूसरों की प्रगति में भी योगदान दे पा रही हूँ।”

क्या है मुख्यमंत्री युवा योजना?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित और कुशल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • वित्तीय सहायता: अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण।
  • ब्याज व गारंटी मुक्त: यह लोन पूरी तरह से ब्याज मुक्त है और इसके लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
  • पात्रता: शिक्षित और प्रशिक्षित युवा अपने स्थानीय जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.