गांधी जयंती: PM मोदी ने दी गांधी को श्रद्धांजलि, शास्त्री को भी किया नमन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं और हमारे दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article:

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं और हमारे दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वो विजय घाट पहुंची और शास्त्री को पुष्पांजलि दी।

करुणा की शक्ति गांधी

महात्मा गांधी को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।

असाधारण राजनेता थे शास्त्री

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को लेकर पीएम मोदी लिखते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री एक असाधारण राजनेता थे,जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया। वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे। ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई। वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: आरएसएस : स्वयं सेवक एक करोड़, फिर भी कोई चुनाव नहीं, नहीं कभी हुआ झगड़ा

आज अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का प्रतीक माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी गई है। “जय जवान, जय किसान” नारे के लिए याद किये जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को यूपी के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तत्कालीन मुगलसराय), में हुआ था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.