नई दिल्ली। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज सातवीं बरसी है। इस मौके पर देश अपने बहादुर जवानों को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा के शहीदों को याद किया। पीएम मोदी ने 2019 में इसी दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद किया।
वीर नायकों को याद कर रहा देश
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी और प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा। वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी। प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा।
Remembering the brave heroes who laid down their lives in Pulwama on this day in 2019. Their devotion, resolve and service to the nation remain forever etched in our collective consciousness. Every Indian draws strength from their enduring courage.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026
आतंक के समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने लिखा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।
उपराष्ट्रपति ने बलिदानियों को किया याद
उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने पुलवामा आतंकी हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि सुरक्षाकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान प्रत्येक नागरिक को एक मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2026
भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/UrEV7Xu3VR
पुलवामा आतंकी हमले साइट की तस्वीरें
रायबरेली सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। राहुल ने पोस्ट के साथ एक हाथ जोड़े हुए तस्वीर भी शेयर की, जो पुलवामा साइट की है, जहां पर आतंकी हमला हुआ था।



