ऑपरेशन सिंदूर में पाक के गिरे थे 5 F16 और JF17 फाइटर जेट

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। एयर चीफ ने कहा है कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी अंदर घुसकर टारगेट किया।

Share This Article:

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। भारतीय एयरफोर्स यानी IAF अपने 93वें वायुसेना दिवस की तैयारी में जुटा है। इसी मौके पर एयर चीफ ने कहा है कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी अंदर घुसकर टारगेट किया। भारत ने पाकिस्तान के पांच F16 और JF17 फाइटर जेट मार गिराए थे। वायु सेना के पीआरओ विंग कमांडर जयदीप सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी है।

पाक के सुहाने सपने

पाकिस्तान बार-बार यह दावा करता है कि उन्होंने भारत के 15 जेट मार गिराए हैं। इसपर वायु सेना प्रमुख ने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा सोचता है, उसे सोचने दीजिए। मैं इस विषय पर कुछ नहीं कहूंगा कि क्या हुआ, कितना नुकसान हुआ और कैसे हुआ? उन्हें ही पता करने दीजिए। आपने एक भी तस्वीर देखी है, जहां हमारे किसी एयरबेस पर कुछ गिरा हो. हमारा कोई हैंगर तबाह हुआ हो?

बताने दो मनोहर कहानियां

वायु सेना प्रमुख ने इसे पाकिस्तान की मनोहर कहानियां बताई। उन्होंने कहा कि हमने उनकी इतनी सारी जगहों की तस्वीरें दिखाईं लेकिन वो क्यों नहीं एक भी दिखा पाएं। ये सब उनकी मनोहर कहानियां है। उनको खुश रहने दीजिए, आखिर उन्हें अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने लोगों को कुछ तो दिखाना पड़ेगा।

अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत: पुतिन

क्या था ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 2025- पहलगाम का बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट को गोली मार दी। उन्हें मारने से पहले आतंकियों ने उनसे उनका धर्म पूछा था। पुलवामा के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला था। इस हमले में कई ऐसे लोग भी मारे गए, जिनकी हाल ही में शादी हुई थी। हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस एयर स्ट्राइक का नाम रखा गया ऑपरेशन सिंदूर।

भारत ने 7 मई को रात 1:30 बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए। सेना ने बताया कि इन हमलों में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया के अनुसार, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग़ और मुज़फ़्फ़राबाद में हवाई हमले किए। इन ठिकानों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर का ठिकाना शामिल था।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.