दीपावली-छठ पर जेब नहीं होगी ढीली! DGCA ने बढ़ाएगा 1700+ फ्लाइट्स

दीपावली और छठ पर यात्रियों को महंगे हवाई टिकटों से राहत मिल सकती है। DGCA की पहल पर एयरलाइंस 1700+ अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेंगी। फ्लाइट्स के किरायों में भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान जब देशभर में हवाई टिकटों की कीमतें आमतौर पर आसमान छूने लगती हैं, इस बार यात्रियों को राहत की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने त्योहारों के सीजन में हवाई किराए पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। DGCA ने एयरलाइनों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया है कि प्रमुख रूट्स पर अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिक मांग के बावजूद किराए में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।

एयरलाइनों से हुई सकारात्मक बातचीत

DGCA द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि एयरलाइंस के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही और कंपनियों ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने का भरोसा दिया है। DGCA के मुताबिक IndiGo 42 रूट्स पर 730 अतिरिक्त उड़ानें चलाएगी, Air India और Air India Express मिलकर 20 रूट्स पर 486 अतिरिक्त उड़ानें जोड़ेंगी और SpiceJet 38 सेक्टरों में 546 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को सस्ती और समय पर यात्रा उपलब्ध कराना है।

किराए पर रखी जाएगी सख्त नजर

DGCA ने यह भी स्पष्ट किया है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच हवाई किराए पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। एयरलाइंस द्वारा किराए में किसी भी तरह की अनुचित बढ़ोतरी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि हवाई किराए की निगरानी और नियंत्रण की जिम्मेदारी DGCA की है, और यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

त्योहारों में क्यों महंगी होती है टिकट?

भारत में दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों के दौरान लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए भारी संख्या में यात्रा करते हैं। इस दौरान मांग बहुत अधिक हो जाती है, जबकि उड़ानों की संख्या सीमित रहती है, जिससे हवाई टिकटों की कीमतों में तेजी से इजाफा होता है। हालांकि, इस साल DGCA और एयरलाइनों की संयुक्त रणनीति से उम्मीद की जा रही है कि यात्रियों को महंगे टिकटों से राहत मिलेगी और वे सामान्य दरों पर सफर कर सकेंगे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.