एक साल, कई दावे: भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर इसे “संवेदनशील और जवाबदेह शासन” का वर्ष बताया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर इसे “संवेदनशील और जवाबदेह शासन” का वर्ष बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सफल कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी 2025 को परिवर्तन का जो संकल्प लिया था, उसे सरकार ने विकास के रूप में मूर्त रूप दिया है।

जनता दरबार आम नागरिकों के लिए खुले

सचदेवा ने कहा कि 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी और इसके जनता दरबार आम नागरिकों के लिए हर समय खुले हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए, जिसके चलते पिछले मानसून में जलभराव की स्थिति में सुधार देखने को मिला।

1000 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़े

सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में लगभग 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़े जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पटरी पर लाने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में 100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाने तथा अटल कैंटीन की संख्या 71 तक पहुंचने की जानकारी दी गई, जिसे शीघ्र 150 तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का उल्लेख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए सचदेवा ने कहा कि होली से गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। साथ ही मातृत्व योजना की राशि में वृद्धि को भी केंद्र सरकार के संकल्पों की पूर्ति बताया।

इस अवसर पर उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधते हुए उनकी हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए और कहा कि दिल्ली की जनता पिछले एक वर्ष से उनकी अनुपस्थिति पर जवाब चाहती है।

पत्रकार सम्मेलन का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया, जबकि मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी गई।


Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.