सालों पुरानी पानी-सीवर की समस्याओं का अब हो रहा है स्थायी समाधान: सीएम रेखा

राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय जल और सीवर नेटवर्क से लैस करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया।

Share This Article:

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय जल और सीवर नेटवर्क से लैस करने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया।

पश्चिमी दिल्ली के टोडापुर (रामलीला मैदान) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड की 2100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

यमुना की सफाई और आधुनिक सीवेज सिस्टम

मुख्यमंत्री ने नीलोठी और पप्पनकलां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करती है। इन परियोजनाओं से बिना साफ किया गंदा पानी यमुना में जाने से रुकेगा, जिससे नदी की स्वच्छता में बड़ा सुधार होगा।”

व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए ‘महा-एमनेस्टी’ योजना मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की:

  • जुर्माना माफी: व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इससे वर्षों से जमा करीब 74,293 करोड़ रुपये की पेनल्टी माफ होगी।
  • समय सीमा: एमनेस्टी स्कीम को अब अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
  • लाभार्थी: अब तक 3.52 लाख लोग इस योजना से 1400 करोड़ रुपये की राहत पा चुके हैं।

जल मंत्री का ‘विकसित दिल्ली’ का विजन

कार्यक्रम में मौजूद जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को राजधानी में धरातल पर उतारने की दिशा में एक मजबूत नींव हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली अब विकास के उस दौर में है जहां हर घर तक साफ पानी और आधुनिक सीवर नेटवर्क पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक उमंग बजाज और डॉ. अनिल गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.