अनिल अंबानी के घर समेत अन्य ठिकानों पर CBI की छापेमारी

CBI ने आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी बैंक धोखाधड़ी के 17000 करोड़े के मामले में की जा रही है। जिसमें अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

Share This Article:

नई दिल्ली: उद्योगपित  अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रर्वतन निदेशालय के बाद अब CBI आरकॉक और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों  की तलाशी ली। कफ परेड सीविंड स्थित उनके आवास पर शनिवार सुबह सात बजे  सीबीआई के करीब 8 अधिकारी सर्च आपरेशन कर रहे हैं। इस दौरान अनिल और उनका परिवार को घर पर ही मौजूद है।

इससे पहले अनिल अंबानी से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ  की थी। सीबीआई के इस एक्शन के बाद चर्चा है कि उद्योगपित की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। सूत्रें का कहना है कि सीबीआई की जांच में अनिल अंबानी के घर समेत अन्य स्थानों पर बैंक लोन मामले को लेकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई यस बैंक और  अंबानी के कंपनियों के बीच हुए रुपयों के लेनदेन से संबंधी दस्तावेज ढूंढ़ रही है।

इस बीच छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने मीडिया को बताया क सीबीआई ने शनिवार को रिलायंस कम्युनिकशंस के प्रमोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज कया है और कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध में उसके कार्यालयों में तलाशी ली है यह तलाशी एसबीआई के 2000 करोड़ रुपये के नुकसान से भी जुड़ा है।

ईडी ने भी की थी छापेमारी

ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित 17000 करोड़ के बैंक लोन फ्राड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे भी पहले ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापे मुंबई के करीब 35 जगहों पर मारे गए थे जो 24 जुलाई का हुए थे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.