बॉलीवुड सितारों ने किया आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने पर विरोध

सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के आदेश पर बॉलीवुड सितारों ने कड़ा विरोध जताया है। वे नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल को इसका मानवीय और प्रभावी समाधान मानते हैं।  

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को जबरन शेल्टर भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक बहस छेड़ दी है। इस फैसले को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने क्रूर और अव्यवहारिक बताया है। ऐसे में स्टार्स इसका पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि इन बेजुबान जानवरों को कैद करने से बेहतर है कि नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल जैसे दीर्घकालिक उपाय अपनाए जाएं। 

जाह्नवी, वरुण और टाइगर की भावुक अपील

जाह्नवी कपूर, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ये कुत्ते उनके लिए सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि उनके दिल की धड़कन हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े पैमाने पर नसबंदी, टीकाकरण और गोद लेने की पहल ही इस समस्या का सही समाधान है। 

सोफी और रवीना ने उठाए सवाल

सोफी चौधरी ने शेल्टर्स में जगह की कमी पर सवाल उठाते हुए इस फैसले को “हृदयविदारक” बताया। वहीं, रवीना टंडन ने स्थानीय निकायों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने समय पर नसबंदी और टीकाकरण जैसे कदम नहीं उठाए। 

जॉन अब्राहम का खुला पत्र

जॉन अब्राहम ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस आदेश को पुराने नियमों और फैसलों के खिलाफ बताया। उन्होंने जयपुर और लखनऊ के उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि नसबंदी से कुत्तों की आबादी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। 

चिन्मयी, सिद्धार्थ और वरुण ग्रोवर की तीखी प्रतिक्रिया

गायिका चिन्मयी श्रीपाड़ा ने इसे “मौत का फरमान” करार दिया, तो निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इसे “नरसंहार” जैसा बताया। वरुण ग्रोवर ने कहा कि यह समस्या उन लोगों की वजह से बढ़ी, जो कुत्तों से नफरत करते हैं और नसबंदी के प्रयासों में बाधा डालते रहे। 

विर दास और अन्य सितारों की अपील

विर दास ने दिल्लीवासियों से इन कुत्तों को गोद लेने की गुहार लगाई, जबकि संजय मल्होत्रा, आदिवी शेष और श्रिया पिलगांवकर ने नसबंदी और सामुदायिक देखभाल पर जोर दिया। हुमा कुरैशी ने दीर्घकालिक समाधानों की वकालत की, और भूमि पेडनेकर ने गांधी के कथन से दया का संदेश दिया। रशा थडानी और दिया मिर्जा ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई।

दया और समाधान की पुकार

ये सितारे एकजुट होकर कह रहे हैं कि आवारा कुत्तों को शेल्टर में कैद करना कोई हल नहीं। इसके बजाय, हमें इन बेजुबानों के प्रति प्यार, जिम्मेदारी और मानवीय उपायों को अपनाना चाहिए। 

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.