बाबा निराला बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, अगस्त में शुरू हो सकती है ‘आश्रम 4’ की शूटिंग

Aashram 4: बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल की चर्चित वेब सीरीज आश्रम के नए सीजन पर जल्द काम शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक प्रकाश झा अगस्त में सीरीज की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नए सीजन में बाबा निराला की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है।

Share This Article:

मुंबई | ओटीटी की चर्चित वेब सीरीज ‘एक बदनाम… आश्रम’ एक बार फिर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक प्रकाश झा जल्द ही सीरीज के चौथे सीजन पर काम शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘आश्रम 4’ की शूटिंग अगस्त के मध्य में शुरू हो सकती है।

सीरीज के नए सीजन में मुख्य कलाकारों की टीम पहले की तरह ही बनी रहेगी। बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा आदित्य पोहनकर पम्मी और चन्दन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में दिखाई देंगे। पिछले सीजन में इन किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

तीसरे सीजन के बाद आगे बढ़ेगी कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां तीसरे सीजन का अंत हुआ था। पिछले सीजन में बाबा निराला की सत्ता, उसके साम्राज्य और उसके खिलाफ उठती आवाजों को दिखाया गया था। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि नए सीजन में कई बड़े खुलासे और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह सीरीज का आखिरी सीजन होगा या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

2020 में शुरू हुआ था ‘आश्रम’ का सफर

आश्रम का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया। बाबा निराला का किरदार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। सीरीज में एक ऐसे स्वयंभू धर्मगुरु की कहानी दिखाई गई है, जिसकी राजनीति और सत्ता के गलियारों तक गहरी पहुंच है। यही वजह है कि इसके हर सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

वहीं, बॉबी देओल भी पिछले कुछ वर्षों में ओटीटी और फिल्मों में लगातार सक्रिय रहे हैं। ‘आश्रम’ ने उनके करियर को नई पहचान दी और बाबा निराला का किरदार उनके सबसे चर्चित किरदारों में शामिल हो गया। अब फैंस एक बार फिर उन्हें इसी अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Kalpana

kalpana.kaim2003@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.