पटना | राष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बिहार की बेटियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।
समाज कल्याण विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी ने पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित एक भव्य समारोह में 253 महिला अभ्यर्थियों को नियोजन-पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां वन स्टॉप सेंटर और राज्य बाल संरक्षण समिति के विभिन्न पदों पर की गई हैं।

प्रमुख उपलब्धियां और वितरण:
नियोजन पत्र: महिला एवं बाल विकास निगम (147 पद) और राज्य बाल संरक्षण समिति (106 पद) में कुल 253 नियुक्तियां
सिविल सेवा प्रोत्साहन: 71वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 755 अभ्यर्थियों को कुल 3 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना: 11 बालिकाओं को यूटीआई बॉन्ड की परिपक्वता राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए
सचिव का संबोधन और सरकारी प्रयास
सचिव बन्दना प्रेयषी ने कहा कि राज्य सरकार बच्चियों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने याद दिलाया कि बिहार सरकार महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। कार्यक्रम के दौरान ‘केयर लिवर्स मार्गदर्शिका’ और एक विशेष ‘कॉफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया गया।



