Ranveer Singh का अंडरवॉटर BTS वीडियो वायरल, ‘धुरंधर 2’ के लिए डेडिकेशन देख फैंस बोले- ‘ये तो कमाल है’

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर अपने जबरदस्त समर्पण को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म Dhurandhar: The Revenge (धुरंधर 2) के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंडरवॉटर ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।

Share This Article:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर अपने जबरदस्त समर्पण को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म Dhurandhar: The Revenge (धुरंधर 2) के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अंडरवॉटर ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रणवीर पानी के अंदर लंबे समय तक सांस रोककर ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं। यह सीन फिल्म में उनके किरदार की तैयारी का हिस्सा बताया जा रहा है, जहां वह एक भारतीय जासूस के रूप में पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले कठिन ट्रेनिंग से गुजरते हैं।

फैंस बोले- ‘ऐसा डेडिकेशन कम देखने को मिलता है’


वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने रणवीर की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने उनकी मेहनत और समर्पण को ‘इंस्पायरिंग’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “उनका डेडिकेशन और टैलेंट कमाल का है, आज के दौर में ऐसा कम देखने को मिलता है।”

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर इस साल नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला तो हैरानी होगी।” कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को ‘इंसैन’ और ‘हैट्स ऑफ’ कहा।

फिल्म की कहानी और किरदार


Dhurandhar: The Revenge में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे नई पहचान ‘हमजा अली मजारी’ देकर पाकिस्तान भेजा जाता है। फिल्म में उनके किरदार का ट्रांसफॉर्मेशन ‘शेर-ए-बलोच’ के रूप में दिखाया गया है, जो लियारी का सबसे ताकतवर नाम बन जाता है।

पहले पार्ट में Akshaye Khanna के किरदार रहमान डकैत को खत्म करने के बाद कहानी को आगे बढ़ाया गया है, जिसमें रणवीर का इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन


फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये आए।

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई 226 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि त्योहार के मौके पर यह फिर से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगा सकती है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.