ANRF ने लॉन्च किया “महा MedTech” मिशन

MedTech को बढ़ावा देने के लिए ANRF ने इस मुहिम की शुरुआत की है। इस अभियान के जरिए परियोजनाओं को 50 करोड़ तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: MedTech यानी चिकित्सा प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में इनोवैशन को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च प्रतिष्ठान (ANRF) ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी पहल “महा MedTech” की घोषणा की है।

इस मिशन के तहत शैक्षणिक संस्थान, अनुसंधान एवं विकास संस्थान, अस्पताल, स्टार्टअप्स, MSME, मेडटेक इंडस्ट्री और अन्य संस्थाएँ विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर पायेंगी। प्रत्येक परियोजना को ₹5-25 करोड़ तक का माइलस्टोन-लिंक्ड फंड प्रदान किया जाएगा और विशेष मामलों में यह राशि ₹50 करोड़ तक हो सकती है।

MedTech डेवलपमेंट है इस मिशन का मुख्य उद्देश्य

इस मिशन के तहत लागत कम करने वाले सोल्यूशंस को चुनते हुए स्वास्थ्य सेवा की पहुँच को और बढ़ाना है। साथ ही स्वदेशी मेडटेक विकास, मैन्यफैक्चरिंग और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ावा देना है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.