करूर में विजय की रैली में भगदड़, 39 मरे, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे देश को झकझोर दिया।

Share This Article:

करूर: तमिलनाडु के करूर में शनिवार शाम तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दुखद हादसे में 39 लोगों की जान चली गई, जिसमें 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 बच्चे और 5 बच्चियां शामिल हैं। जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। साउथ के सुपर स्टार अभिनेता से नेता बने TVK प्रमुख विजय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और प्रत्येक मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। भगदड़ को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरी घटना की जांच में जुटी है। पुलिस इस बात का पता लगाने जुटी है कि क्या कोई इसके पीछे साजिश तो नहीं है। साथ ही ये भी पता लगा रही है कि किन वजह से भगदड़ मची। तमिलनाडु के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर एस डेविडसन देवसिरवथम ने कहा, पुलिस ने TVK के दो नेताओं पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है, जबकि जांच के लिए आयोग गठित किया गया है।

भगदड़ की भयावहता और हताहतों का आंकड़ा

करूर में TVK की मेगा रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। डीजीपी वेंकटरमन के अनुसार, रैली स्थल पर 50,000 से अधिक लोग मौजूद थे, जबकि वहां 2,000 पुलिसकर्मी तैनात थे। विजय के छह घंटे देर से पहुंचने के कारण भीड़ बेचैन हो गई। जैसे ही उन्होंने भाषण शुरू किया, लोग मंच की ओर दौड़े, जिससे बैरिकेड्स टूट गए और भगदड़ मच गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार ने बताया कि 39 लोगों की मौत हुई, जिसमें 30 शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। 67 घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है।

पुलिस और प्रशासन का एक्शन

पुलिस ने TVK के दो वरिष्ठ नेताओं, एन आनंद और सीटी निरमल कुमार, के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना की जांच के लिए एक आयोग गठित किया है। दिंडीगुल के जिला कलेक्टर एस. सरवनन ने बताया कि 38 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक महिला की शिनाख्त बाकी है। 14 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री स्टालिन से बात कर स्थिति का जायजा लिया। बीजेपी नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि उनकी पार्टी हर संभव मदद करेगी, जिसमें रक्त, चिकित्सा सहायता और परिवारों को सहयोग शामिल है। उन्होंने इस घटना को सनसनीखेज बनाने के बजाय समझदारी से काम लेने की अपील की।

Aprajita Sharan

aprajitasharan@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.