गाजा में फिर भड़की जंग, हमास के ठिकानों पर इजरायल की बमबारी

गाजा में युद्धविराम टूटते ही इजरायल ने हमास के ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू ने आपात सुरक्षा बैठक बुलाई और रफा बॉर्डर बंद कर दिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: गाजा के दक्षिणी हिस्से में रविवार को इजरायल (Israel Gaza Conflict) ने हमास के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि ये हमले उस युद्धविराम (Hamas Attack) के उल्लंघन के जवाब में किए गए हैं, जिसे हमास ने उसी दिन तोड़ा था। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जामीर के साथ आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई। बैठक में गाजा की स्थिति और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की गई।

रफा इलाके में हमला, सैनिक घायल 

रिपोर्टों के मुताबिक, रफा इलाके में हमास लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों पर एंटी-टैंक मिसाइल और आईईडी से हमला किया, जिसमें कई सैनिक घायल हुए। इसके बाद IDF ने युद्धक विमानों और तोपों की मदद से जवाबी कार्रवाई की। हवाई हमलों में हमास की सुरंगें, हथियार भंडार और कई सैन्य ढांचे नष्ट कर दिए गए। गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।

नेतन्याहू पर दबाव, मंत्री ने मांगी ‘पूर्ण युद्ध’ की नीति 

इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से हमास के खिलाफ “पूर्ण युद्ध” छेड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इजरायल अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करे और हमास को जड़ से खत्म करे। इस बयान से यह संकेत मिल रहा है कि इजरायली सरकार अब कड़े सैन्य कदम उठा सकती है।

 वेस्ट बैंक में भी बढ़ा तनाव 

वेस्ट बैंक के नाबलुस शहर में भी हिंसा फैल गई है। इजरायली सेना की छापेमारी के दौरान 42 वर्षीय माजेद मोहम्मद दावूद की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि उसे गाजा में नागरिकों पर हमास के हमलों की विश्वसनीय जानकारी मिली है, जिसे वॉशिंगटन ने गंभीर युद्धविराम उल्लंघन बताया है।

हमास ने लौटाए बंधकों के शव, रफा बॉर्डर बंद 

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच हमास ने दो इजरायली बंधकों के शव लौटाए हैं, जिससे अब तक लौटाए गए शवों की संख्या 12 हो गई है। इसके बाद इजरायल ने रफा बॉर्डर क्रॉसिंग को अगले आदेश तक बंद कर दिया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों पर असर पड़ा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 68,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और हजारों अब भी लापता हैं।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा मलबे में तब्दील 

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा है कि गाजा का बड़ा हिस्सा मलबे में बदल चुका है और राहत सामग्री की आपूर्ति बेहद सीमित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तत्काल संघर्ष नहीं रोका गया, तो मानवीय संकट और गहराएगा। वहीं, हमास का कहना है कि सीजफायर लागू होने के बाद भी इजरायली हमलों में 38 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.