Ukraine को ट्रंप का वादा, दी सुरक्षा गारंटी

ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात में न केवल सुरक्षा गारंटी का आश्वासन दिया गया बल्कि 100 अरब डॉलर की हथियार डील पर भी सहमति बनी।

Share This Article:

नई दिल्ली: साढ़े तीन साल से जारी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) को समाप्त करने की कोशिशें सोमवार को एक अहम पड़ाव पर पहुंचीं। भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मिलने व्हाइट हाउस (White House Meeting) पहुंचे। करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने शांति बहाली की संभावनाओं और आगे की रणनीति पर गंभीर बातचीत की।

शांति की इच्छा और पुतिन से बातचीत की मांग

बैठक के दौरान जेलेंस्की ने साफ तौर पर कहा कि अगर युद्ध का अंत करना है तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से सीधे संवाद करना होगा। उन्होंने इस युद्ध से यूक्रेन (Ukraine War) को हुए भारी नुकसान का जिक्र करते हुए इसे समाप्त करने की अपनी इच्छा जाहिर की। ट्रंप ने भी सहमति जताते हुए कहा कि पुतिन युद्ध जारी नहीं रखना चाहते और हालात अनुकूल रहे तो जल्द ही एक त्रिपक्षीय वार्ता (ट्रंप-पुतिन-जेलेंस्की) आयोजित की जा सकती है। ट्रंप ने इस मौके पर अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) पर भी निशाना साधा। उन्होंने युद्ध को लंबा खींचने के लिए बाइडन को जिम्मेदार ठहराया और उन्हें भ्रष्ट करार दिया।

यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी

इस मुलाकात के दौरान यूरोप के कई बड़े नेता भी व्हाइट हाउस में मौजूद थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वॉन डेर लिएन और नाटो महासचिव मार्क रुट एक अलग कक्ष में वार्ता की जानकारी लेते रहे। बैठक के बाद ट्रंप ने इन नेताओं से मुलाकात कर यूरोप के प्रस्ताव के अनुरूप यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने का भरोसा दिलाया। यह कदम यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और मजबूत करता है।

कैदियों की रिहाई की संभावना

ट्रंप ने संकेत दिए कि यदि त्रिपक्षीय बैठक सफल रही तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही हजार से अधिक यूक्रेनी कैदियों की रिहाई कर सकते हैं। यह कदम युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है और शांति प्रक्रिया में विश्वास को मजबूत करेगा। गौरतलब है कि फरवरी में व्हाइट हाउस में हुई ट्रंप-जेलेंस्की बैठक में काफी तनाव देखने को मिला था। उस दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस और तल्खी हावी रही थी। लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदली रही। बातचीत के दौरान कई बार दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए माहौल को हल्का किया।

यूक्रेन-अमेरिका रक्षा समझौता

बैठक के बाद जेलेंस्की ने प्रेस से बातचीत में कहा कि उनकी ट्रंप के साथ “बहुत सकारात्मक चर्चा” हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस को रोकना बेहद जरूरी है और इसके लिए अमेरिका व यूरोप का सहयोग अनिवार्य है। इस बीच, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेन ने अमेरिका से 100 बिलियन डॉलर के हथियार खरीदने की डील पर भी सहमति जता दी है। माना जा रहा है कि यह समझौता यूक्रेन की रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगा तथा युद्ध की परिस्थितियों में उसे रणनीतिक बढ़त दिलाएगा।

व्हाइट हाउस में हुई यह बैठक स्पष्ट संकेत देती है कि आने वाले दिनों में यूक्रेन युद्ध के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। यदि प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता सफल होती है तो न केवल युद्धविराम संभव होगा बल्कि कैदियों की रिहाई और शांति की नई पहल भी दुनिया को देखने को मिलेगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.