कर्मचारियों को  NPS से UPS में स्विच करने का अंतिम मौका

भारतीय रेल ने देशभर में अपने कर्मचारियों को NPS से UPS में स्विच की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए 1,799 सेमिनार आयोजित किए।

Share This Article:

नई दिल्ली: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर रिटायर होकर पेंशन की योजना पर विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर रिटायर होकर पेंशन की योजना पर विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। क्योंकि, केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर कर्मचारियों और रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब जो कर्मचारी यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के सदस्य हैं, उनके पास एक बार राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) में बदलने का विकल्प होगा। इसका मकसद UPS में शामिल कर्मचारियों को NPS में स्विच करने की सुविधा देना है। इसके लिए 30 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया है।

सबसे अधिक 768 सेमिनार दक्षिण रेलवे में

इस बीच भारतीय रेल ने देशभर में अपने कर्मचारियों को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में वन टाइम स्विच की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए 1,799 सेमिनार आयोजित किए। भारतीय रेलवे ने सबसे अधिक 768 सेमिनार दक्षिण रेलवे में आयोजित किए हैं। इसके बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे (135), दक्षिण-पश्चिम रेलवे (99), दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (91), उत्तर-पश्चिम रेलवे (90), उत्तरी रेलवे (88) और उत्तर मध्य रेलवे (80) में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अन्य जोन जैसे उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (70), दक्षिण-मध्य रेलवे (69), पश्चिम-मध्य रेलवे (72), मध्य रेलवे (40), पूर्वी रेलवे (40) और पश्चिम रेलवे (41) ने भी सक्रिय भागीदारी की। वहीं पूर्वी तट रेलवे (27), पूर्व-मध्य रेलवे (9) और उत्तर-पूर्व रेलवे में (16) सेमिनार आयोजित हुए।

उत्पादन इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भी इस अभियान में सक्रिय भाग लिया। इनमें रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (5), रेल कोच फैक्ट्री (6), मॉडर्न कोच फैक्ट्री (6), इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (17), रेल व्हील फैक्ट्री (20), बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (5) और चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (4) शामिल रहे। विशेषीकृत प्रशिक्षण संस्थानों में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ने भी कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु एक सेमिनार आयोजित किया।

मालूम हो कि, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी 2025 को अधिसूचित किया था। इसके बाद वित्तीय सेवाएँ विभाग ने 25 अगस्त 2025 को एक परामर्श जारी कर यह सुविधा दी कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में शामिल कर्मचारी, निर्धारित शर्तों के अंतर्गत, एक बार UPS में स्विच कर सकते हैं।

NPS से UPS स्विच की मुख्य शर्तें

पात्र कर्मचारी केवल एक बार NPS से UPS में स्विच कर सकते हैं। वापस NPS में लौटने की अनुमति नहीं होगी। यह स्विच कम से कम सेवानिवृत्ति से एक वर्ष पूर्व या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से तीन माह पूर्व किया जाना आवश्यक है। हटाए जाने, बर्खास्तगी या अनिवार्य सेवानिवृत्ति (दंडस्वरूप) की स्थिति में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। जो कर्मचारी निर्धारित समय में विकल्प नहीं देंगे, वे स्वतः NPS में बने रहेंगे।जो कर्मचारी NPS में बने रहेंगे, वे 30 सितम्बर 2025 के बाद UPS में नहीं जा पाएंगे।

यह पहल केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन संबंधी वित्तीय सुरक्षा की योजना बनाने में सूचित और समझदारीपूर्ण निर्णय लेने का अवसर प्रदान करती है। UPS अपनाने वाले कर्मचारियों के पास भविष्य में NPS में लौटने का विकल्प रहेगा, जबकि NPS में बने रहने वालों के पास UPS में जाने का अवसर केवल 30 सितम्बर 2025 तक ही उपलब्ध है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

One thought on “कर्मचारियों को  NPS से UPS में स्विच करने का अंतिम मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.