BSNL और डाक विभाग की साझेदारी से घटेगी डिजिटल खाई

BSNL और डाक सेवा के बीच साझेदारी नीति निर्माताओं की बड़ी सफलता है। इस साझेदारी के जरिए 1.65 लाख से अधिक डाकघर BSNL से जुड़ सकेंगे। जिससे डिजिटल डिवाइड को पाटना आसान होगा..

Share This Article:

दूरसंचार सेवाओं को और अधिक सुलभ और किफ़ायती बनाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और डाक विभाग ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस MoU के माध्यम से BSNL की मोबाइल कनेक्टिविटी पहुँच को पूरे भारत में विस्तारित किया जाएगा और डिजिटल खाई को पाटने का काम होगा।

कैसे हुई साझेदारी

इस समझौते के तहत डाक विभाग देश भर में BSNL सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज सेवाओं की बिक्री के लिए 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। जिससे हर शहर और गाँव तक BSNL की पहुंच बढ़ेगी। इस सहयोग के माध्यम से डाकघर BSNL मोबाइल सिम बिक्री और मोबाइल रिचार्ज के लिए पॉइंट्स ऑफ़ सेल के रूप में कार्य करेंगे। BSNL सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा जबकि डाक विभाग BSNL के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और सुरक्षित तरीके से लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा।

किसे होगा फायदा

इस साझेदारी से कई तरफ से लोगों को फायदा होगा जैसे देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए, जिन्हें अक्सर सीमित कनेक्टिविटी की समस्या से जूझना पड़ता है, उन्हे सबसे ज्यादा फायदा होगा। इस पहल का लाभ डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन और सामाजिक आर्थिक विकास के व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में भी होगा। अभी इस कान्सेप्ट का कार्यान्वयन असम में किया गया था। जहाँ इसने पहले ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर ली है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.