‘वेलकम 4′ : सुनील शेट्टी ने ”ओजी गैंग’ की वापसी पर जताई खुशी

'वेलकम 4' की पटकथा पर काम शुरू हो चुका है और सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रशंसकों की पसंदीदा 'ओजी' तिकड़ी— नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल— एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इस खबर की पुष्टि होते ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर की है।

Share This Article:

मुंबई | बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन खुशियों भरा रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के चौथे भाग यानी ‘वेलकम 4’ की पटकथा पर काम शुरू हो चुका है और सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रशंसकों की पसंदीदा ‘ओजी’ तिकड़ी— नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल— एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। इस खबर की पुष्टि होते ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी खुशी जाहिर की है।

सुनील शेट्टी का ट्वीट

सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “अराजकता के इस दौर में, कुछ खबरें एकदम… सही लगती हैं। नाना, अनिल और परेश— वेलकम यूनिवर्स की धड़कन वापस आ गए हैं। इस पागलपन को इतनी प्रतिभा के साथ कोई और नहीं कर सकता। लड़कों को वहां वापस देखकर बहुत खुशी हो रही है जहां वेbelong करते हैं। #Welcome4”

अक्षय कुमार को लेकर सस्पेंस बरकरार

जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। प्रशंसक इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही एक बड़ा सवाल भी पूछ रहे हैं— क्या अक्षय कुमार भी इस पागलपन का हिस्सा होंगे? फिल्म के पहले भाग में लीड रोल निभाने वाले अक्षय कुमार की वापसी को लेकर प्रशंसक लगातार मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर पुरानी तिकड़ी वापस आ रही है, तो क्या इसका मतलब यह है कि हम अक्षय कुमार को भी देखेंगे?”

कैसी होगी ‘वेलकम 4’ की कहानी?

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और लेखकों की टीम पटकथा पर तेजी से काम कर रही है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में इन तीनों किरदारों (उदय, मजनू और डॉ. घुंघरू) को कहानी में बहुत ही स्वाभाविक तरीके से बुना जाएगा। इस बार फिल्म में एक से अधिक ‘लवेबल डॉन’ होंगे, जो अपने अंडरवर्ल्ड के कामों के बजाय अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाएंगे। फिल्म में एक्शन, ग्लैमर और जबरदस्त कॉमेडी का तड़का होगा।

एक कल्ट क्लासिक का सफर

2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़े थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी मीम्स की दुनिया में छाए रहते हैं। 2015 में इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ आया था, लेकिन प्रशंसक हमेशा से मूल किरदारों की वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब ‘वेलकम 4’ के साथ यह इंतजार खत्म होता दिख रहा है।


DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.