The Traitors Contestants Fees: जानिए करण जौहर के नए शो में किसकी फीस सबसे ज्यादा!

Bigg Boss OTT के बाद अब Karan Johar एक बिल्कुल नया रियलिटी शो ‘The Traitors’ लेकर आ रहे हैं। शो में 20 नामी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें से कुछ के नाम और बैकग्राउंड ने पहले ही चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: The Traitors का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह दोस्ती और गद्दारी के बीच कंटेस्टेंट्स को अपने दिमाग का खेल खेलना होगा।

शो एक ऐसे फॉर्मेट पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को आपसी दोस्ती और गद्दारी के बीच फंसे रहकर गेम खेलना होगा। इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स ‘ट्रेटर’ यानी गद्दार होंगे। जबकि बाकी ‘फेथफुल’ यानी वफादार। गेम का असली मजा इसी में है कि कौन किस पर भरोसा करता है और कौन किसे धोखा देता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस शो में कौन-कौन हिस्सा ले रहा है और किसे मिल रही है सबसे मोटी फीस? आइए आपको इस अपकमिंग शो के संभावित कंटेस्टेंट्स और उनकी फीस को लेकर ताजा अपडेट देते हैं।

फुल कंटेस्टेंट्सलिस्ट:

इस शो में टीवी, बॉलीवुड, कास्टिंग डायरेक्टर से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक के बड़े नाम शामिल हो रहे हैं।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से:

साहिल सलाठिया

लक्ष्मी मंचू

मुकेश छाबड़ा

करण कुंद्रा

जैस्मिन भसीन

आशीष विद्यार्थी

महीप कपूर

एलनाज नौरोजी

सुधांशु पांडे

इन्फ्लुएंसर और इंटरनेट स्टार्स:

सूफी मोतीवाला

जन्नत जुबैर

द रीबेल किड (अपूर्वा मखीजा)

उर्फी जावेद

पूरव झा

बॉलीवुड कनेक्शन:

अंशुला कपूर (अर्जुन कपूर की बहन)

राज कुंद्रा (शिल्पा शेट्टी के पति)

अन्य चर्चित चेहरे:

रफ्तार (रैपर)

जाह्नवी गौर (एस्ट्रोलॉजर)

हर्ष गुजराल (कॉमेडियन)

निकिता लूथर (पोकर प्लेयर)

कौन ले रहा है सबसे ज्यादा फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में सबसे ज्यादा फीस राज कुंद्रा को मिल रही है। उनके चर्चित पास्ट और हालिया चर्चाओं को देखते हुए मेकर्स को उम्मीद है कि वह शो में बड़ा मसाला देंगे। उनके अलावा करण कुंद्रा, जैस्मिन भसीन और उर्फी जावेद को भी मोटी फीस ऑफर की गई है, क्योंकि ये सभी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंडिंग स्टार्स हैं। उर्फी जावेद को शो में अपने यूनिक फैशन सेंस और बिंदास अंदाज के लिए काफी हाई फीस दी जा रही है ताकि वह शो में कंट्रोवर्सी और ड्रामा का तड़का लगाएं।

‘द ट्रेटर्स’ में दिखेगा खेल और चालाकी का असली रंग, 12 जून से स्ट्रीम होगा शो

करण जौहर इस बार रियलिटी शो की दुनिया में कुछ नया लेकर आ रहे हैं। यहां गेम खेलने वाले सभी खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसे लोग छिपे होंगे, जिनका असली मकसद दूसरों को धोखा देना और गेम से बाहर करना होगा। इन्हें शो में ‘गद्दार’ कहा गया है। इस शो की सबसे दिलचस्प बात यही है कि कौन वफादार है और कौन गद्दार ये कोई नहीं जानता। गेम के दौरान भरोसे और फरेब का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को सीट से चिपकाकर रखेगा।

‘द ट्रेटर्स’ 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। इसे राजस्थान के खूबसूरत सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया गया है, जिससे इसकी लोकेशन और लुक पहले से ही काफी रॉयल और भव्य नजर आ रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि करण जौहर का ये शो बिग बॉस से एकदम अलग फ्लेवर देगा और गेम में ‘ट्रस्ट’ व ‘ड्रामा’ का नया कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.