Jio Hotstar पर टॉप 10 फिल्में, सीरीज व तीन रियलिटी शो शामिल

Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रही टॉप 10 फिल्मों और सीरीज में पति-पत्नी और पंगा, लाफ्टर शेफ्स और द सोसाइटी जैसे रियलिटी शो के साथ क्राइम, हॉरर और जासूसी का तड़का है। स्पेशल ऑप्स 2 और गेम ऑफ थ्रोन्स जैसे हाई-रेटेड शो दर्शकों को बांधे रख रहे हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: Jio Hotstar पर भारत में इस समय टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में विविधता का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में तीन रियलिटी शो के साथ-साथ क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस, हॉरर और जासूसी की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं इनके IMDb रेटिंग्स और खासियत।

Jio Hotstar की ट्रेंडिंग टॉप 10 लिस्ट:

  • पति-पत्नी और पंगा
    पहले स्थान पर है कलर्स का रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा। इस शो में असल जिंदगी की जोड़ियां मस्ती और चुनौतियों से भरे टास्क में हिस्सा लेती हैं। अब तक इसके दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
  • स्पेशल ऑप्स 2
    दूसरे नंबर पर क्राइम थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 है, जिसकी IMDb रेटिंग 8.6 है। यह सीरीज अपने दमदार प्लॉट और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है।
  • लाफ्टर शेफ्स
    तीसरे स्थान पर रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है, जो हंसी और खाने का अनोखा मिश्रण है। इसके दो सीजन आ चुके हैं और इसकी IMDb रेटिंग 8.7 है।
  • सरजमीन
    चौथे नंबर पर काजोल की फिल्म सरजमीन है, जिसकी IMDb रेटिंग 3.9 है। यह फिल्म अपने इमोशनल ड्रामे के लिए चर्चा में है।
  • द सोसाइटी
    पांचवें स्थान पर मुनव्वर फारूकी का रियलिटी शो द सोसाइटी है, जो अपनी अनूठी थीम के लिए दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
  • क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर
    छठे नंबर पर क्राइम थ्रिलर क्रिमिनल जस्टिस है, जिसकी IMDb रेटिंग 8.1 है। यह सीरीज अपने गहन कथानक के लिए पसंद की जाती है।
  • विना के वो सात दिन
    सातवें स्थान पर सस्पेंस और हॉरर फिल्म विना के वो सात दिन है, जिसमें एक आत्मा बदला लेने के लिए लौटती है।
  • गेम ऑफ थ्रोन्स
    आठवें नंबर पर हॉलीवुड की मशहूर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है, जिसके 8 सीजन और 9.2 की IMDb रेटिंग इसे आइकॉनिक बनाती है।
  • आईबी 71
    नौवें स्थान पर अनुपम खेर की जासूसी फिल्म आईबी 71 है, जिसकी IMDb रेटिंग 7.1 है।
  • रोंथ
    लिस्ट में आखिरी नंबर पर फिल्म रोंथ है, जिसकी IMDb रेटिंग 7.2 है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.