मुंबई: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह सड़क किनारे चाय बनाना हो या मूंगफली बेचना, सुनील अक्सर अपने प्रशंसकों को चौंकाते रहते हैं। इस बार, ‘जवान’ फेम अभिनेता एक ‘प्रेसवाला’ (धोबी) के रूप में नजर आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘देसी’ अंदाज
सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक छोटी सी दुकान पर बैठकर लोहे की पुरानी कोयले वाली प्रेस से पेंट पर स्त्री करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह बिल्कुल पेशेवर अंदाज में पहले कपड़ों पर पानी छिड़कते हैं और फिर उन्हें प्रेस करते हैं।
उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा: “हेलो फ्रेंड्स! अच्छे कपड़े पहना लो।” वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने 1965 की फिल्म ‘गाइड’ का मशहूर गाना “वहां कौन है तेरा मुसाफिर” लगाया है।
फैंस और सितारों ने की तारीफ
सुनील ग्रोवर के इस सादगी भरे अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता गजराज राव ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें हमारे समय का सबसे बड़ा ‘शेप-शिफ्टर’ (रूप बदलने वाला कलाकार) बताया। गजराज राव ने कहा, “सुनील ग्रोवर जो कुछ भी करते हैं, वह दिल को खुश कर देता है। वे जिस भी किरदार को चुनते हैं, उसकी आत्मा में उतर जाते हैं—चाहे वह कपिल देव हों, सलमान खान हों या कोई आम आदमी।”
सुनील जल्द ही ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड्स में अपने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।



