शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ की सगाई; सोशल मीडिया पर साझा किया इमोशनल पोस्ट

Share This Article:

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक, ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत पारी का आगाज कर दिया है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सोमवार को आयरिश मूल की अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ सगाई की आधिकारिक घोषणा कर दी। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशी बांटी।

“साझा मुस्कान से साझा सपनों तक का सफर”

शिखर धवन ने अपनी सगाई की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “साझा मुस्कान से लेकर साझा सपनों तक… इस प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए आभारी हूँ। अब हम हमेशा के लिए साथ चलने का चुनाव कर रहे हैं।”

धवन और सोफी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल 1 मई को उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था। दोनों को अक्सर बड़े आयोजनों में साथ देखा जाता रहा है, विशेषकर ‘आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025’ के दौरान सोफी को स्टैंड्स में शिखर का उत्साह बढ़ाते देखा गया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

आयरलैंड की नागरिक सोफी शाइन का प्रोफेशनल और शैक्षणिक बैकग्राउंड काफी मजबूत है। उन्होंने ‘लिमेरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह अबू धाबी में एक वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। व्यावसायिक करियर के साथ-साथ सोफी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ की कमान संभाल रही हैं, जो खेल और सामुदायिक विकास के लिए काम करता है।

फरवरी में होगी शादी

आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ा फरवरी के उत्तरार्ध में शादी के बंधन में बंध सकता है। धवन अपनी पहली शादी से एक बेटे, जोरावर के पिता हैं।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.