मुंबई | रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। IMDb की मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों की सूची में इस फिल्म ने पहला स्थान हासिल किया है। इससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमोट किया जा रहा है। IMDb की यह रैंकिंग करोड़ों यूजर्स के पेज व्यू और रुचि के आधार पर तैयार की गई है।
IMDb की टॉप 5 मोस्ट अवेटेड फिल्में
इस सूची में ‘रामायण पार्ट 1’ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा, तीसरे पर यश की टॉक्सिक, चौथे पर शाहरुख खान की किंग और पांचवें स्थान पर धमाल 4 है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।
ट्रेलर का इंतजार
फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इसे रिलीज से करीब 100 दिन पहले लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि, ट्रेलर की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



