मुंबई : नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। फिल्म के सह-निर्माता और ‘रावण’ की भूमिका निभा रहे सुपरस्टार यश ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज विंडो की पुष्टि कर दी है। लॉस एंजिल्स में आयोजित ‘सिनेमाकॉन’ कार्यक्रम के दौरान यश ने बताया कि ‘रामायण: पार्ट 1’ साल 2026 में दिवाली के मौके पर, यानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
यश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टीम इस फिल्म को 2026 के अंत तक लाने की योजना बना रही है। हालांकि दिवाली 2026 में नवंबर की शुरुआत में है, लेकिन यश के बयान के अनुसार फिल्म अक्टूबर के अंतिम सप्ताह (संभावित तारीख 30 अक्टूबर) में सिनेमाघरों में आ सकती है। यश ने फिल्म के बारे में बात करते हुए इसे एक “इमर्सिव अनुभव” बताया और कहा कि आज की आधुनिक तकनीक के साथ इस कालजयी कहानी को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक अनोखा अहसास होगा।
Actor #Yash CONFIRMS the makers are eyeing a last week October release for #Ramayana to capitalize on the festival of Diwali 💯🧨🔥 #CinemaCon
— The Climax India (@TheClimaxIndia) April 15, 2026
We were the first media portal to break this, follow us for the most reliable news across all the platforms! https://t.co/pNpWuKczkZ pic.twitter.com/6h9VQx3uFN
यह फिल्म एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट काफी प्रभावशाली है, जिसमें साई पल्लवी ‘माता सीता’ के रूप में, सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के किरदार में दिखाई देंगे। निर्माताओं की योजना के अनुसार, फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।



