मुंबई | साउथ और बॉलीवुड के अभिनेता प्रकाश राज ने उन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने प्रभास स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘Spirit’ को छोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि ‘क्रिएटिव डिफरेंसेस’ के कारण प्रकाश राज इस मेगा प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब एक्टर ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है।
प्रकाश राज का जवाब
प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फेक न्यूज़ फैलाने वालों की क्लास लगाई। उन्होंने लिखा— “तमाम जहरीले फेक न्यूज़ पैडलर्स के लिए… फिल्म ‘Spirit’ पर अभी मेरे सीन्स की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई है और आप ‘व्हाट्सएप फैक्ट्रियां’ कहानियाँ बनाने में लगी हैं। थोड़ा बड़े हो जाओ और अपनी लाइफ में कुछ काम करो!” उनके इस बेबाक अंदाज ने साफ कर दिया है कि वे अभी भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं।
To all the toxic #Fakenews peddlers…. On #Spirit the movie . We have not even started shooting for my scenes .. and you whatsup factories speculate stories . Grow up and have a life 😂😂😂😂. #justasking
— Prakash Raj (@prakashraaj) February 9, 2026
प्रभास का ‘बैड बॉय’ अवतार
‘Spirit’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें प्रभास लंबे बालों, घनी दाढ़ी और शरीर पर चोट के निशानों के साथ बेहद रफ-एंड-टफ लुक में दिखे। पोस्टर में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी नज़र आईं। फिल्म में प्रभास एक पुलिस वाले (Cop) की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि तृप्ति उनकी लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखेंगी।
क्या है ‘Spirit’ की कहानी?
संदीप रेड्डी वांगा ने नए साल पर एक ‘साउंड स्टोरी’ भी शेयर की थी, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसमें एक जेलर और उसके असिस्टेंट के बीच एक पूर्व पुलिसकर्मी (प्रभास) को लेकर बातचीत होती है, जो रिमांड पर है। प्रभास की आवाज़ में एक डायलॉग भी सुनने को मिलता है— “सर, बचपन से मुझे एक गंदी आदत है।” यह टीज़र इशारा करता है कि फिल्म ‘एनिमल’ की तरह ही काफी इंटेंस और वायलेंट होने वाली है।
रिलीज डेट और स्टार कास्ट
- मुख्य कलाकार: प्रभास, तृप्ति डिमरी, प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना।
- निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा (‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ फेम)।
- रिलीज: यह फिल्म 7 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



