परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने महाकालेश्वर के किए दर्शन

Share This Article:

मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। दोनों ने मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से आरती की और पूजा-अर्चना की।

भक्ति में डूबी नजर आई परिणीति

परिणीति पिंक साड़ी में नजर आईं और उन्होंने सिर पर पल्लू रखकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया, जबकि राघव चड्ढा पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। मंदिर परिसर में दोनों ने श्रद्धा भाव से भगवान शिव के सामने प्रार्थना की।परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर इस यात्रा का एक वीडियो साझा किया और अपने अनुभव को आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपनी शिव स्तुति “नमामि शमिशम” का भी उल्लेख किया, जिसे उन्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान रिकॉर्ड किया था।

सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग उनके आध्यात्मिक जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं।

दोनों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ीं। मई 2023 में दोनों ने सगाई की और सितंबर 2023 में उदयपुर में विवाह किया।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.