Netflix Horror Movies: डर और रोमांच का तड़का

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मां, शैतान, इट, बुलबुल और स्लेंडर मैन जैसी हॉरर फिल्में डर और रोमांच का अनूठा अनुभव देती हैं। ये फिल्में हर हॉरर प्रेमी के लिए जरूर देखने लायक हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: हॉरर फिल्मों का रोमांच आजकल दर्शकों को खूब भा रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हैं। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हॉरर प्रेमियों के लिए कई डरावनी और रोमांचक फिल्में उपलब्ध कराई है, जो कभी भी देखी जा सकती हैं। ये फिल्में न केवल डराती हैं, बल्कि कहानी और किरदारों के जरिए दर्शकों को बांधे रखती हैं। आइए, नेटफ्लिक्स की कुछ बेहतरीन हॉरर फिल्मों की सूची देखें।

मां

काजोल की फिल्म मां एक मां की दिल दहलाने वाली कहानी है। इस हॉरर ड्रामा में एक मां अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए हर हद पार कर देती है। इस फिल्म ने अपनी गहरी कहानी और काजोल के दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। यह नेटफ्लिक्स पर एक डरावना अनुभव देती है।

शैतान

अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में माधवन का खतरनाक किरदार दर्शकों को डराने में कामयाब रहा। रहस्य और तनाव से भरी यह कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। नेटफ्लिक्स पर यह एक शानदार हॉरर थ्रिलर है।

इट

इट एक ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसमें एक जोकर के रूप में छिपा राक्षस बच्चों को निशाना बनाता है। शहर में बच्चों के गायब होने की घटनाएं डर पैदा करती हैं। यह फिल्म बच्चों के साहस और डर से जूझने की कहानी को रोमांचक तरीके से दिखाती है। नेटफ्लिक्स पर इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बुलबुल

तृप्ति डिमरी की “बुलबुल” एक रहस्यमयी हॉरर ड्रामा है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को डरावने तत्वों के साथ जोड़ती है। बुलबुल का किरदार और कहानी की गहराई दर्शकों को प्रभावित करती है। यह हॉरर प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

स्लेंडर मैन

स्लेंडर मैन एक डरावनी कहानी है, जिसमें चार दोस्त इंटरनेट से प्रेरित होकर एक रहस्यमयी स्लेंडर मैन को बुलाते हैं। लेकिन जब उनमें से एक दोस्त गायब हो जाता है, तो कहानी भयावह मोड़ लेती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर डर और सस्पेंस का डबल डोज देती है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.