KISS विवाद: मामला पहुंचा था कोर्ट तक, Shilpa ने कहा था- वकीलों के बिल सुनकर हैरान हूं

शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। 'बाजीगर' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं शिल्पा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खास पहचान बनाई।

Share This Article:

नई दिल्ली: फिल्मी परिवार से न होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी ने खुद को एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया है। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब एक KISS कंट्रोवर्सी के कारण वह जमकर सुर्खियों में आ गई थीं। मामला इतना बड़ा हो गया था कि कोर्ट तक पहुंच गया। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला…

घटना 15 अप्रैल 2007 की है। उस दिन दिल्ली में एक एड्स अवेयरनेस इवेंट हो रहा था, जहां शिल्पा शेट्टी बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इसी कार्यक्रम में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गिअर (Richard Gere) भी मौजूद थे। इवेंट के दौरान जब HIV को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही थी, रिचर्ड गिअर ने मंच पर एक उदाहरण देते हुए यह दिखाने की कोशिश की कि “किस करने से एचआईवी नहीं फैलता है”। इसी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में समझाते हुए उन्होंने शिल्पा को गले लगाया और उनके गाल पर किस कर लिया।

हालांकि, रिचर्ड का यह इशारा पूरी तरह दोस्ताना और जागरूकता फैलाने के मकसद से था, लेकिन मंच पर यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों पर छा गया। इसके बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया और मामला कोर्ट तक भी पहुंचा।

शिल्पा शेट्टी पर भी दर्ज हुआ था केस

रिचर्ड गिअर द्वारा शिल्पा शेट्टी को किस किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। कई जगह विरोध-प्रदर्शन भी हुए। यही नहीं, शिल्पा पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने “अश्लीलता को बढ़ावा दिया है”। इस विवाद ने कानूनी मोड़ भी ले लिया। शिल्पा शेट्टी के खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए, जिसमें उन पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया गया। 

हालांकि, इस पूरे मामले में शिल्पा ने शुरुआत से ही कहा था कि वो खुद भी इस स्थिति में असहज हो गई थीं और यह सब उनके नियंत्रण के बाहर हुआ था। यह केस कई सालों तक चलता रहा। अंततः जनवरी 2022 में मुंबई की अदालत ने शिल्पा को सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने माना कि इस घटना में शिल्पा खुद विक्टिम थीं और उनके खिलाफ कोई गलत मंशा नहीं थी।

किस विवाद पर क्या बोली थीं शिल्पा?

इस पूरे विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि यह सब कुछ अचानक हुआ था और उन्हें खुद इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था। शिल्पा ने कहा था, “जरा सोचिए, उन्होंने मुझे किस किया और मुझे तो यह भी नहीं पता था कि वह ऐसा करने वाले हैं। वो एक जरूरी मकसद के तहत भारत आए थे, एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए।

एक सेलेब्रिटी होने के नाते हमने उस अभियान में अपना योगदान दिया। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत था।” शिल्पा ने यह भी कहा था कि इस तरह के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय असली मकसद यानी जागरूकता को अहमियत मिलनी चाहिए।

वकीलों की फीस से भी परेशान थीं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने इस केस से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब उनके खिलाफ यह केस दर्ज हुआ, तो एक बार उन्हें एयरपोर्ट पर भी रोक लिया गया था। उन्होंने कहा था, “हमें ऐसे कानून की जरूरत है, जो सेलेब्रिटीज को बार-बार निशाना बनने से बचाए। मेरे ऊपर करीब चार केस दर्ज हैं। मेरे पापा इस उम्र में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। और अगर आप मेरे वकीलों के बिल सुनेंगे, तो हैरान रह जाएंगे।”

शिल्पा ने यह भी कहा था कि ये सारे केस फिजूल के हैं। “मुझ पर इसलिए केस हुआ क्योंकि मैंने पेट दिखाया है। अगर यही वजह है तो फिर साड़ियों पर भी बैन लगा देना चाहिए,” उन्होंने तंज कसते हुए कहा था।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.