Horror Movies में भूतनी बनकर इन एक्ट्रेसेस ने फैलाई दहशत, लोगों की कांप गई थी रूह…

बॉलीवुड में हमेशा से ही Horror Movies का क्रेज रहा है। इन फिल्मों की जान होती हैं वो हसीनाएं जो भूतनी के किरदार में जान फूंक देती हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: Horror Movies में खूबसूरत अदाकाराओं की डरावनी आवाजें, खौफनाक मेकअप और दिल दहला देने वाला अभिनय दर्शकों की रातों की नींद उड़ा देती हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने भूत बनकर सिनेमाघरों में आतंक फैलाया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा किया है।

अदा शर्मा (Adah Sharma)

2008 में आई हुई हॉरर फिल्म 1920 में अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल लीड रोल में थे। इस फिल्म में अदा शर्मा ने लीजा का किरदार निभाया था, जिस पर एक आत्मा का साया है।

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)

2003 में रिलीज हुई फरदीन खान, रेखा, अजय देवगन, नाना पाटेकर और उर्मिला मातोंडकर स्टारर भूत हॉरर फिल्म है। इसमें उर्मिला ने स्वाति का रोल अदा किया था, जिसके ऊपर एक आत्मा आ जाती है। इस मूवी में एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से लोगों को डरने पर मजबूर किया है।

विद्या बालन (Vidya Balan)

बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन ने भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, वह भूल भुलैया 3 में भी नजर आई थीं।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में चुड़ैल का रोल निभा चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म स्त्री में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। स्त्री 2 में भी उनकी अदाकारी पसंद की गई।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2018 में आई परी फिल्म से सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

इसको भी पढ़ें: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी: रजनीकांत की ‘मां’ बनकर जीता था दिल

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की हॉरर मूवी रूही में दिखाया गया कि कैसे जाह्नवी के ऊपर एक आत्मा आ जाती है।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)

बिपाशा बसु की सुपरहिट फिल्म अलोन मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया है। दो जुड़वा बहनों में से एक की सर्जरी के दौरान मौत हो जाती है। फिर वह आत्मा बनकर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करना शुरू कर देती है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.