Gaurav Khanna And Akanksha Divorce: आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा, क्या सच में टूटने वाली है शादी?

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों के बीच राखी सावंत का एक बयान चर्चा में आ गया है। राखी की प्रतिक्रिया के बाद लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या तलाक की खबरों में पूरी सच्चाई सामने आई है। अब हर कोई जानना चाहता है कि राखी सावंत ने आखिर ऐसा क्या कहा, जिससे यह चर्चा तेज हो गई।

Share This Article:

मुंबई | टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला का हालिया बयान है। रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने दावा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

हालांकि, आकांक्षा के इस बयान के बाद राखी सावंत की एक टिप्पणी ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर राखी ने हंसने वाली इमोजी के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा— “झूठी”। राखी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई कि क्या वाकई गौरव और आकांक्षा का रिश्ता टूट रहा है या फिर मामला कुछ और है।

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

राखी सावंत के कमेंट के बाद कई यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें भी आकांक्षा की बात पर संदेह है, जबकि कुछ का मानना है कि यह शो में चर्चा बटोरने की रणनीति हो सकती है। वहीं, कई फैंस ने कहा कि गौरव और आकांक्षा हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते नजर आए हैं, इसलिए तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

फिलहाल, गौरव खन्ना की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस अब उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

Kalpana

kalpana.kaim2003@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.