नई दिल्ली: 2025 में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में अपनी प्रॉपर्टी बेचकर भारी मुनाफा कमाया। अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने इस साल अपनी प्रॉपर्टी डील्स से करोड़ों की कमाई की। ये सितारे न केवल फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से मोटी रकम कमाते हैं, बल्कि रियल एस्टेट में निवेश करके भी अपनी संपत्ति को कई गुना बढ़ा रहे हैं। मुंबई के बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली और वर्ली जैसे पॉश इलाकों में इनकी प्रॉपर्टी डील्स ने बाजार में हलचल मचा दी। आइए जानते हैं इन पांच सितारों की 2025 की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील्स
अमिताभ बच्चन की मेगा डील
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा के अटलांटिस प्रोजेक्ट में अपना डुप्लेक्स 83 करोड़ रुपये में बेचा। 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा गया यह डुप्लेक्स 5,184 वर्ग फुट का था, जिससे उन्हें 168% का मुनाफा हुआ। यह डील जनवरी 2025 में रजिस्टर्ड हुई थी।
जितेंद्र की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
वेटरन एक्टर जितेंद्र ने अंधेरी में 2.39 एकड़ का लैंड पार्सल 855 करोड़ रुपये में बेचा। यह डील उनकी कंपनियों, पैंथियन बिल्डकॉन और तुषार इन्फ्रा डेवलपर्स के जरिए मई 2025 में NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स को हुई। इस बिक्री ने जितेंद्र को रियल एस्टेट के सबसे बड़े लाभार्थियों में शुमार किया।
अक्षय कुमार की छह प्रॉपर्टी डील्स
अक्षय कुमार ने 2025 में छह प्रॉपर्टी बेचकर 103 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया। इसमें बोरीवली के स्काई सिटी प्रोजेक्ट में दो अपार्टमेंट्स (4.25 करोड़ और 4.35 करोड़ रुपये) और वर्ली में 6,830 वर्ग फुट का सी-फेसिंग अपार्टमेंट (80 करोड़ रुपये) शामिल हैं। उनकी रणनीति ने उन्हें रियल एस्टेट का ‘खिलाड़ी’ साबित किया।
प्रियंका चोपड़ा की चार अपार्टमेंट डील
प्रियंका चोपड़ा ने अंधेरी के ओबेरॉय स्काई गार्डन्स में चार अपार्टमेंट्स 16.17 करोड़ रुपये में बेचे। ये 18वीं और 19वीं मंजिल पर थे, जिनमें एक जोड़ी फ्लैट 6.35 करोड़ रुपये का था। मार्च 2025 में हुई इस डील से प्रियंका ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया।
- इसको भी पढ़ें: Friday OTT Release: वीकेंड के लिए धमाकेदार फिल्में और सीरीज
सोनाक्षी सिन्हा की बांद्रा डील
सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा के 81 औरिएट प्रोजेक्ट में अपना 4,200 वर्ग फुट का सी-फेसिंग अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेचा। मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा गया यह फ्लैट 61% मुनाफे के साथ जनवरी 2025 में बिका।



