नई दिल्ली: 90 के दशक की सुपरस्टार जूही चावला बॉलीवुड की सबसे धनी अभिनेत्री हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 4600 करोड़ रुपये है, जो उनकी समकालीन और नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों को कहीं पीछे छोड़ देती है। जूही ने भले ही एक्टिंग से दूरी बना ली हो, लेकिन उनके बिजनेस निवेश ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया। वे शाहरुख खान के साथ मिलकर आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालिक हैं और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में भी हिस्सेदारी रखती हैं। इसके अलावा, उनके पास रियल एस्टेट और अन्य निवेश भी हैं।
ऐश्वर्या राय: खूबसूरती और दौलत का संगम
ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्हें विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है, 900 करोड़ की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, लग्जरी ब्रांड्स जैसे लॉरियल और लॉन्गिंस के एंडोर्समेंट्स और निवेशों से आता है। भले ही वे अब कम फिल्में कर रही हों, लेकिन उनकी वैश्विक पहचान और बिजनेस समझदारी उन्हें इस लिस्ट में बनाए रखती है।
प्रियंका चोपड़ा: ग्लोबल आइकन
प्रियंका चोपड़ा, जिन्हें देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है, 650 करोड़ की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स और न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट सोना के जरिए खूब कमाया है। उनके टेक स्टार्टअप्स और ब्यूटी ब्रांड अनॉमली में निवेश ने भी उनकी दौलत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
आलिया भट्ट: युवा सुपरस्टार
आलिया भट्ट, बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री, 550 करोड़ की नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी कमाई का स्रोत उनकी हिट फिल्में, प्रोडक्शन हाउस इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन्स और क्लोथिंग ब्रांड एड-अ-मम्मा है, जिसे हाल ही में रिलायंस ने खरीदा। आलिया की बिजनेस समझ और अभिनय का जलवा उन्हें इस लिस्ट में शामिल करता है।
दीपिका पादुकोण: वैश्विक स्टार
वही बात करें दीपिका की तो उनकी नेटवर्थ 500 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि उनकी लोकप्रियता भारत से लेकर विदेशों तक फैली है। वह अपनी फिल्मों, इंटरनेशनल इवेंट्स और अपने स्किनकेयर ब्रांड 82°E से अच्छी कमाई करती हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का प्रोडक्शन्स भी उनकी संपत्ति को बढ़ाता है।
ये पांच अभिनेत्रियां न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि बिजनेस दिमाग और निवेश के दम पर बॉलीवुड की सबसे अमीर महिलाएं बनी हैं। इनके मुकाबले करीना कपूर और अनुष्का शर्मा इस बार टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं।



