नई दिल्ली। फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में चल रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेड्रिएस से गुपचुप सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि खुद अभिनेता ने की है। साथ ही गेब्रिएला ने यह भी संकेत दिया है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
कपल ने किया खुलासा
अर्जुन रामपाल हाल ही में गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के साथ रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इसी दौरान गेब्रिएला ने कहा कि हम अभी शादीशुदा नहीं हैं लेकिन हम जल्द शादी कर सकते हैं। इसके बाद अर्जुन रामपाल ने चौंकाते हुए कहा कि हमारी सगाई हो चुकी है। यह सुनकर रिया चक्रवर्ती भी हैरान रह गईं और उन्होंने तुरंत पूछा कि आपकी सगाई हो चुकी है? इस पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, और हमने यह बात आपके शो में बताई है।
रिया चक्रवर्ती ने दी बधाई
रिया चक्रवर्ती ने इस पॉडकास्ट का प्रोमो शेयर करते हुए कपल को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “शहर के सबसे कूल कपल को मुबारक हो। गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां-माहिका और मायरा हैं। करीब 20 साल की शादी के बाद अर्जुन और मेहर का तलाक हो गया और दोनों बेटियों की कस्टडी मेहर के पास है।
ये भी पढ़ें-कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ हिट या फ्लॉप
6 साल के रिश्ते में 2 बच्चे
मेहर से अलग होने के बाद साल 2019 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल गेब्रिएला डेमेड्रिएस के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उसी साल गेब्रिएला ने बेटे एरिक को जन्म दिया। इसके चार साल बाद 2023 में कपल के दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। करीब छह साल के रिश्ते के बाद अब अर्जुन रामपाल और गेब्रिएला डेमेड्रिएस ने सगाई कर ली है और जल्द शादी की संभावना जताई जा रही है। चमत्कार की स्मृति का प्रतीक माना जाता है।



