Alia की 4 धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका

Alia की चार फिल्में ‘अल्फा’, ‘लव एंड वॉर’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’, ‘चामुंडा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। दो में रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: Alia Bhatt Upcoming Movies: बॉलीवुड की चमकती सितारा आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। उनकी आने वाली चार फिल्में फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। ये फिल्में न सिर्फ दर्शकों को लुभाएंगी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचाने को तैयार हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो फिल्मों में आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। आइए, इन फिल्मों पर डालते हैं एक नजर।

अल्फा

सबसे पहले बात ‘अल्फा’ की। यह वाईआरएफ की पहली फीमेल लीड स्पाई थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरवरी वाघ उनकी को-स्टार होंगी, जबकि बॉबी देओल खतरनाक विलेन के किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक्शन का नया रंग दिखाएगी।

लव एंड वॉर

दूसरी फिल्म है ‘लव एंड वॉर’, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस भव्य प्रोजेक्ट में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है, और यह 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। भंसाली की भव्यता और आलिया-रणबीर की केमिस्ट्री इस फिल्म को खास बनाएगी।

इसको भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga के सेलिब्रिटी कपल्स की नेटवर्थ

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ भी फैंस का इंतजार खत्म करने को तैयार है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया और रणबीर फिर से एक साथ धमाल मचाएंगे। ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिव’ की सफलता के बाद यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। तीसरा पार्ट भी 2027 में आने की संभावना है।

चामुंडा

चौथी फिल्म है ‘चामुंडा’, जो दिनेश विजान की सुपरनैचुरल थ्रिलर है। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म में आलिया एक अनोखे किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।आलिया की ये फिल्में उनकी वर्सटैलिटी को दर्शाती हैं, जो रोमांस, एक्शन और पौराणिक कथाओं का मिश्रण पेश करेंगी। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.