नई दिल्ली: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस दौरान उनसे दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर हुए विवाद के बारे में सवाल किया गया। दिलजीत की इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया, जिसके चलते उनके खिलाफ काफी विरोध हुआ और कुछ लोगों ने उन्हें बैन करने की मांग भी की।
अजय ने इस मुद्दे पर तटस्थ रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह ट्रोलिंग कहां से शुरू हुई या इसका सही-गलत क्या है। उन्होंने कहा, मैं उनकी स्थिति में नहीं हूं, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उनकी अपनी परेशानियां होंगी। अजय ने आगे सुझाव दिया कि लोग अपने-अपने दृष्टिकोण से बात कर रहे हैं और इस तरह के मतभेदों को बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने किसी को दोषी ठहराने या सही-गलत तय करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों को आपस में बात करनी चाहिए।
इसको भी पढ़ें: ‘कुली’ में Rajnikant के साथ काम करने पर श्रुति हासन ने कही यह बात
दिलजीत ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग उस समय हुई थी जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव नहीं था। उन्होंने कहा, हमने फरवरी में शूटिंग की थी, तब सब ठीक था। बाद में कुछ बड़े मुद्दे सामने आए, जो हमारे नियंत्रण में नहीं थे। प्रोड्यूसर्स ने फैसला किया कि फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, लेकिन विदेशों में रिलीज की जाएगी।



