सुनील ग्रोवर की ‘परफेक्ट’ मिमिक्री ने असली आमिर खान को ही उनके ऑफिस से निकलवाया बाहर!

आप असली आमिर खान को पहचान सकते हैं? यह सवाल आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आमिर खान और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के एक बेहद मजेदार प्रोमोशनल वीडियो में आमने-सामने आए

Share This Article:

मुंबई | क्या आप असली आमिर खान को पहचान सकते हैं? यह सवाल आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आमिर खान और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के एक बेहद मजेदार प्रोमोशनल वीडियो में आमने-सामने आए। सुनील ग्रोवर ने आमिर की ऐसी हुबहू नकल की कि न केवल अभिनेता वीर दास, बल्कि आमिर के खुद के सुरक्षा गार्ड भी चकरा गए।

वीर दास को मिला ‘सीक्वल’ का चेक

वीडियो की शुरुआत में अभिनेता वीर दास, आमिर खान के ऑफिस में प्रवेश करते हैं। वहाँ सुनील ग्रोवर, आमिर के गेटअप में बैठे होते हैं और उनका स्वागत बिल्कुल आमिर के अंदाज में करते हैं। जब वीर उनके लुक पर सवाल उठाते हैं, तो सुनील (आमिर के रूप में) मजाक में कहते हैं, “मैं वर्कआउट कर रहा हूँ।” सुनील यहीं नहीं रुकते, वे वीर की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की जमकर तारीफ करते हैं और उन्हें बोनस के साथ-साथ ‘सीक्वल’ का चेक भी थमा देते हैं।

जब असली आमिर की हुई एंट्री

मजाक तब और बढ़ गया जब असली आमिर खान कमरे में दाखिल हुए। वीर दास ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और उन्हें ‘सुनील ग्रोवर’ समझ लिया। वीर ने असली आमिर से यहाँ तक कह दिया, “सर, आपकी वजह से ही ये (नकली आमिर) वायरल होते हैं।” स्थिति तब और भी ज्यादा हास्यप्रद हो गई जब असली आमिर ने गुस्से में गार्ड्स को बुलाया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सुनील से मिले भारी चेक के लालच में असली आमिर खान को ही कमरे से बाहर निकाल दिया।

आमिर की प्रतिक्रिया: “इतना भी नेचुरल मत कर भाई”

आमिर खान ने खुद इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “@whosunilgrover इतना भी नेचुरल मत कर भाई, असली आमिर का पता नहीं चल रहा है।” सुनील ग्रोवर ने भी इस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए खुद को फिल्म ‘गजनी’ का पात्र संजय सिंघानिया बताया। केके मेनन और कई अन्य हस्तियों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है।


‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के बारे में मुख्य जानकारी:

  • रिलीज डेट: 16 जनवरी, 2026
  • निर्देशक: वीर दास (यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म है)।
  • प्रोडक्शन: आमिर खान प्रोडक्शंस।
  • स्टार कास्ट: वीर दास, मोना सिंह, मिथिला पालकर और इमरान खान (विशेष भूमिका)।

DISHA ROJHE

disharojhe007@gmail.com

I am a detail-oriented Content Writer with professional experience in digital and broadcast news media. I have worked with reputed platforms including News18, Live India, and 8PM News, where I contributed as a content writer, crafting engaging, informative, and audience-focused content.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.