12 सितंबर से होगी SSC CGL की परीक्षा, जारी हुआ शेड्यूल

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आगामी CGL टीयर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए अब आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। SSC ने जानकारी दी है कि टीयर-1 की परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBE) रहेगा।

जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल

  • SSC CGL 2025 टीयर-1 की परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
  • सभी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी के लिए ssc.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगिन के लिए SSC OTR नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया हैं की एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 2-3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
आयोग एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी करेगा ताकि सिस्टम पर लोड न बढ़े।

भर्ती अभियान का दायरा

इस बार की SSC CGL भर्ती के जरिए ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कुल 14,582 पदों को भरा जाएगा। इस वजह से यह छात्रो के बीच देश की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।

निष्कर्ष

जो अभियार्थी SSC CGL 2025 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे समय-समय पर परीक्षा शेड्यूल, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की अपडेट्स चेक करते रहें। अभियार्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.