नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) जल्द ही एक भव्य साहित्य महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसके सफल संचालन के लिए वाइस चांसलर के निर्देशन में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
NBT संगठन का मिलेगा सहयोग
दिल्ली विश्वविद्यालय के कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन एवं PRO अनूप लाठर ने जानकारी दी कि इस साहित्य महोत्सव का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) और अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। यह महोत्सव भारतीय साहित्य, संस्कृति और भाषा विविधता को प्रोत्साहित करने का एक बड़ा मंच होगा।
कमेटी की होगी संचालन की जिम्मेदारी
DU वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह के निर्देशन में गठित कमेटी इस महोत्सव के संचालन और समन्वय की ज़िम्मेदारी संभालेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी करेंगी, जबकि अनूप लाठर संयोजक एवं उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
कमेटी में होगे कई बड़े अधिकारी
कमेटी में कई वरिष्ठ शिक्षाविदों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें
- कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक डॉ. युवराज मलिक
- वित्त अधिकारी गिरीश रंजन
- डीन (अकादमिक) प्रो. के. रत्नाबली
- डीयूसीसी निदेशक प्रो. संजीव सिंह
- कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंदर कुमार (सह-संयोजक)
- इसको भी पढ़ें: CBSE ने बढ़ाई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 की तिथि
कमेटी के अन्य महतवपूर्ण पद
इसके अलावा कमेटी में भारतीय भाषा एवं साहित्यिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश टेकचंदानी, प्रो. डी. उमा देवी, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. रमा, भारती कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. सलोनी गुप्ता, फारसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर चंद्रशेखर, उर्दू विभाग के प्रो. मुश्ताक क़ादरी, और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फाउंडेशन के प्रो. अनिल कुमार को भी शामिल किया गया है।
साथ ही, उधमोदय फाउंडेशन से डॉ. अभिषेक टंडन, दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं होप रिसर्च एंड इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक दिग्विजय सिंह, डीयू के चीफ इंजीनियर अशोक सैनी, तथा उप कुलसचिव (स्थापना शाखा-नॉन टीचिंग) को सदस्य नियुक्त किया गया है। संयुक्त कुलसचिव (अकादमिक) को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है।



