18 साल बाद टूटी CSK-फ्लेमिंग की साझेदारी, चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स और उसके लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ समाप्त हो गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स और उसके लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ समाप्त हो गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

CSK का भावुक मैसेज

सीएसके ने अपने संदेश में लिखा, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक को साझा किया है। आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। बेहद सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन।’

2008 में जुड़े थे फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल के पहले सीजन (2008) में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और 2010 में सीएसके को पहला आईपीएल खिताब दिलाया। उनके कार्यकाल में टीम ने कुल पांच आईपीएल ट्रॉफियां अपने नाम कीं और लीग की सबसे सफल टीमों में अपनी पहचान मजबूत की।

विदाई संदेश में क्या बोले फ्लेमिंग

फ्लेमिंग ने अपने विदाई संदेश में कहा कि 18 साल खेल की दुनिया में एक पूरी जिंदगी के बराबर होते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया समय मेरे कोचिंग करियर का सबसे बड़ा सम्मान रहा। हमने साथ मिलकर यादगार जीत हासिल कीं, कठिन दौर देखे और ऐसी यादें बनाईं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं आगे भी टीम का समर्थन करता रहूंगा।

आईपीएल के सबसे सफल कोच फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कोचों में गिना जाता है। उनकी रणनीतिक सोच, शांत नेतृत्व और खिलाड़ियों पर भरोसा चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बन गया। एमएस धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी को आईपीएल की सबसे सफल कप्तान-कोच साझेदारियों में शामिल किया जाता है, जिसने वर्षों तक टीम को लगातार सफलता दिलाई।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.