SSC ने घटाई एग्जाम नोटिस की टाइमलाइन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए एग्जाम नोटिस की अवधि घटा दी हैं। अब 45 दिन की जगह 21 दिन में एग्जाम रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम सुधार किए हैं। अब सरकार ने परीक्षा नोटिस जारी करने की अवधि को 45 दिन से घटाकर केवल 21 दिन कर दिया है। यह जानकारी केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित जवाब में दी हैं।

SSC भर्ती प्रक्रिया अब होगी पहले से तीव्र

जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन सुधारों के चलते SSC की भर्ती का पूरा प्रोसेस 15-18 महीने से घटकर अब केवल 6-10 महीने में पूरी हो रही है। इससे छात्रो को समय पर नियुक्ति पत्र मिलने में भी आसानी होगी और साथ ही सभी अभियार्थियो का समय भी बचेगा।

SSC द्वारा किए गए सुधार

केंद्र सरकार ने बताया कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने भर्ती प्रक्रिया को तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं:

  • परीक्षा नोटिस की अवधि 45 दिन से घटाकर 21 दिन कर दी गई।
  • पेन-पेपर से कंप्यूटर-आधारित एग्जाम में बदलाव किया गया।
  • परीक्षा के चरणों (टियर) की संख्या पहले से कम की गई।
  • डिस्क्रिप्टिव पेपर हटाए गए। (केवल हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा को छोड़कर)
  • इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म की गई।
  • ई-डॉसियर सिस्टम लागू किया गया जिससे अब दस्तावेज़ों की डिजिटल वेरिफिकेशन होगी।
  • फिजिकल डॉसियर की प्रक्रिया समाप्त कर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज़ किया गया।

ई-डॉसियर सिस्टम से बड़ेगी पारदर्शिता

सरकार ने बताया कि ई-डॉसियर सिस्टम को कई मुख्य परीक्षाओं में लागू किया गया है, जिनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2024, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2024, जूनियर इंजीनियर परीक्षा (JE) 2024 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) व हवलदार परीक्षा 2024 शामिल हैं।

सिस्टम से होने वाले फायदे:

  • दस्तावेज़ों का डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम
  • SSC और मंत्रालयों के बीच अधिक बेहतर समन्वय
  • भौतिक डॉसियर की जरूरत खत्म
  • उम्मीदवारों एवं छात्रो की तेज़ वेरिफिकेशन और नियुक्ति

क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा

मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2022 से SSC ने 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षाएं आयोजित करना शुरू कर दिया है। इसमें मल्टी-टास्किंग स्टाफ, हवलदार, CHSL और कांस्टेबल (GD) परीक्षा शामिल हैं। यानी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, उम्मीदवार अब अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी परीक्षा दे सकते हैं।

निष्कर्ष

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की नई भर्ती नीतियों से छात्रो को तेजी से नियुक्ति पाने में सहायता मिलेगी। नोटिस की अवधि घटने, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म होने और ई-डॉसियर सिस्टम लागू होने से पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक तेज़, पारदर्शी और सरल हो जाएगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.