समस्तीपुर: समस्तीपुर में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर महिला थाने की थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तारर किया है। साथ ही उसके चालक को भी धरा है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजीव रंजन को नोटिस जारी कर थाने बुलाया था। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मामला को निपटाने के लिए पहले 40,000 रुपए की मांग की गई थी हालांकि बाद में यह मामला 20,000 में तय हुआ। शिकायत मिलने पर सर्तकता विभाग के डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निगरानी विभाग को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने जानकारी दी थी। उसने बताया कि उनके गांव की एक महिला ने महिला थाने में एक आवेदन दिया था। आवेदन दिए जाने के बाद महिला थाना अध्यक्ष ने राजीव रंजन को नोटिस भेजकर थाने बुलाया था। आरोप है कि थाने पर बुलाए जाने के बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और इस मामला को निटपाने के लिए पहले 40,000 रुपए की मांग की थी। हालांकि बाद में मामला 20,000 में तय हुआ।
घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। राजीव रंजन की ओर से 10 जुलाई को इस मामले में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया था कि महिला थाना अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर उसे 1 जुलाई को बुलाया। लेकिन नोटिस 7 जुलाई को उनके पास पहुंचा। वह 8 जुलाई को थाना पहुंचा तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पूरे मामले की जांच करने पर पता चला कि राजीव रंजन ने महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी और चालक गुड्डू कुमार को 20000 रुपये दिए थ। इसकी जानकारी जैसे ही सर्तकता विभाग को मिली। विभाग की टीम ने कुमारी और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।



