दिल्ली। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह फैसला कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर जनता का भरोसा नहीं है और वे “पीछे के दरवाज़े” से पद पर पहुंचे हैं।बांकीपुर सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां पिछले चुनाव में नितिन नवीन भारी मतों से विजयी हुए थे। अब यह उपचुनाव राज्य की राजनीति में एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।



