छोटी बहन ताकाइची संग मिलकर भारत-जापान रिश्ते को मजबूत करेंगे मोदी, कई बड़े समझौते

16वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, स्वास्थ्य, निवेश और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत और जापान ने गुरुवार को अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए। नई दिल्ली में हुई 16वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, स्वास्थ्य, निवेश और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री बनने के बाद सानाए ताकाइची का यह पहला भारत दौरा है। दोनों नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में भारत और जापान की साझेदारी तकनीक, व्यापार और सुरक्षा के क्षेत्र में और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने ताकाइची को अपनी छोटी बहन बताया।

AI और नई तकनीक पर रहेगा खास फोकस

बैठक में सबसे ज्यादा जोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों पर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जापान की तकनीकी साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों का सबसे मजबूत आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि भारत की कई AI संस्थाओं ने जापान की कंपनियों और संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। भारत की सॉफ्टवेयर क्षमता और जापान की आधुनिक तकनीक मिलकर दुनिया में AI के विकास को नई गति देंगी। इसके अलावा दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में भी साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

रक्षा क्षेत्र में पहली संयुक्त परियोजना

भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने पहली बार नेवल रेडियो एंटीना ‘यूनिकॉर्न’ के संयुक्त विकास के लिए समझौता किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को नई दिशा देगा और समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद करेगा। बैठक में दवा उद्योग, मेडिकल उपकरण और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों का लक्ष्य बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करना है।

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जापानी PM ताकाइची का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, आज शिखर वार्ता

जापान बढ़ाएगा भारत में निवेश

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में भारत और जापान के बीच करीब 120 नए व्यापारिक समझौते हुए हैं। इससे भारत में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का जापानी निवेश आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश लाना और यहां काम कर रही जापानी कंपनियों की संख्या दोगुनी करना है। भारत और जापान ने इंडिया-जापान बायोगैस पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत भारत में 1,000 बायोगैस और जैविक खाद (ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर) संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों को भी फायदा होगा।

इंडो-पैसिफिक में शांति पर जोर

दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान एशिया की दो बड़ी लोकतांत्रिक और आर्थिक शक्तियां हैं। दोनों देश मिलकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हुए समझौते सिर्फ दोनों देशों के रिश्तों को ही मजबूत नहीं करेंगे, बल्कि तकनीक, व्यापार, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेंगे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.