भारत ने फाइन में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी लिया है। भारत ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। रिंकू सिंह के बल्ले से विजयी चौका निकला। रिंकू ने एशिया कप में एक मात्र गेंद खेली और उसपर चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिला दी। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली वहीं शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।
भारत को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बहुत बड़ा झटका लगा। हार्दिक पंड्या चोट के चलते फाइनल में नहीं खेले। उनकी जगह पर रिंकू सिंह को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है जबकि पिछले मैच के हीरो रहे अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को प्लेइंंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कियाद्ध।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल से पहले भी तनाव जारी रहा। जब टॉस के समय कप्तानों के इंटरव्यू भारत के रवि शास्त्री और पाकिस्तान के वकार युनूस ने लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो पूर्व खिलाड़ियों ने टॉस के समय इंटरव्यू किए। पाकिस्तानी टीम फाइनल में भारतीय प्रजेंटर शास्त्री से बात नहीं करना चाहती थी। ब्रॉडकास्टर से पता चला कि टूर्नामेंट में इससे पहले भारत पाकिस्तान मैचों के दौरान टॉस के समय कप्तानों से बात करने वाले शास्त्री को फाइनल में भी टॉस के बाद सूर्यकुमार और सलमान अली आगा से बात करनी थी।
पाकिस्तान से मिले 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई थी। टीम ने 20 के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए थे, लेकिन फिर इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शिवम दुबे और तिलक के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में तीन चौके चार छक्कों के दम पर नाबाद 69 रनों की साझेदारी की। जबकि शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 33 और संजू ने 21 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली।
भारतीय स्पिनरों ने जो जाल बुना, उसमें पाकिस्तानी बल्लेबाज फंस गए और पूरी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई।पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पाकिस्तान को फरहान और फखर की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसे बाद पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया। कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
कुलदीप ने 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर और वरुण के खाते में दो-दो सफलताएं आईं। वहीं बुमराह ने दो विकेट झटके। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के दम पर 57 रनों की पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए। उनके अलावा सैम अयूब 14 रन बना पाए. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया




