पटना में इमारत-ए-शरिया का जुटान, पहुंचे सियासी दिग्गज

पटना के गांधी मैदान इमारत-ए-शरिया के नेतृत्व में 29 जून को नए वक्फ कानून के विरोध में वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ रैली का आयोजन किया गया।

Share This Article:

पटना: पटना के गांधी में नए वक्फ कानून के खिलाफ इमारत-ए-शरिया के नेतृत्व 29 जून को बड़ी रैली का आयोजन किया गया। वक्फ संपत्तियों की हिफाजत, संविधान की रक्षा और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की बहाली को लेकर लोगों ने आवाज उठाई। वहीं, रैली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस से वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद तमाम नेता एक मंच पर मौजूद थे।

हिम्मत है तो वक्फ को छूकर दिखाओ
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा, ‘यह देश किसी के बाप का नहीं है। देश की आजादी के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर लड़ाई लड़ी है। सबसे बड़ी बात कि आपकी जमीन को छीना जा रहा है। बीजेपी सत्ता से जाने वाली है….’

प्रधानमंत्री मोदी पर खूब गरजे पप्पू यादव
मुस्लिम संगठनों की तरफ से आयोजित वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ रैली में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव काफी सक्रिय दिख वे कल से इस रैली में बिहार के अन्य जिलों से इस रैली में शामिल होने के आने वाले लोगो के लिए पटना में दो जगहों पर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था करवाई थी गांधी में पप्पू यादव ने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला कहा-मोदी जी इस देश में नहीं चलेगी नफरत, बचेगी सिर्फ मोहब्बत। एक हाथ में गीता और कुरान दूसरे हाथ में तिरंगा और संविधान लेकर चलना होगा। सिर्फ आंदोलन नहीं, देश की एकता और अखंडता को बचाने की की लड़ाई है-और हम यह लड़ाई जीतेंगे।

वक्फ के बहाने NDA पर दबाव बनाने की तैयारी
रैली का समर्थन करते हुए RJD और कांग्रेस की कोशिश है कि चुनावी साल में इसके जरिए मुस्लिम वोटों को अपनी ओर लामबंद किया जाए। वक्फ बिल के विरोध में हो रहे सम्मेलन को कांग्रेस और राजद बड़े मौके के रूप देख रही है। यही कारण है कि इस सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.