स्रोत पर गिला-सूखा कचरा अलग कर कूड़ा मुक्त दिल्ली बनाने में सहयोग करें: वाही

महापौर बनते ही प्रवेश वाही हरकत में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट एवं घोघा स्थित सीबीजी प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही दावा किया दिसंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा कचरा का निस्तारण कर इसे समतल कर दिया जाएगा।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही ने कार्यभार संभालते ही दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां चल रहे बायोमाइनिंग एवं बायो रेमेडिएशन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वाही ने घोघा स्थित सी बी जी प्लांट का भी निरीक्षण किया।

दिसंबर 2026 के अंत तक भलस्वा लैंडफिल पर जमा कचरे का निस्तारित कर दिया जाएगा

महापौर ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं एवं बायोमाइनिंग कार्यों की समीक्षा के लिए निरंतर दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 के अंत तक भलस्वा लैंडफिल साइट पर बायोमिनिंग कार्य पूर्ण कर लेगेसी कचरे को निस्तारित कर दिया जाएगा। भलस्वा लैंडफिल साइट पर चल रहे लेगेसी कचरे के निस्तारण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया लेकिन समय से लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए बायोमाइनिंग कार्य ने तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए अतिरिक्त मशीनरी को लगाया जाए।

लैंडफिल साइट पर हरित पट्टी विकसित किया जाएगा

वाही ने कहा कि लेगेसी कचरे के निस्तारण के पश्चात लैंडफिल साइट पर हरित पट्टी विकसित करने के साथ साथ लेगेसी कचरे के निस्तारण के पश्चात प्राप्त भूमि का उपयोग दिल्ली सरकार के साथ चर्चा करके जन हितैषी कार्यों के लिए किया जाएगा।भलस्वा लैंडफिल साइट पर 73 लाख मीट्रिक टन लेगेसी कचरे का पहाड़ था।भलस्वा लैंडफिल साइट पर लेगेसी कचरे के निस्तारण का कार्य नवंबर 2022 में आरम्भ हुआ था और प्रथम चरण में 45 लाख मीट्रिक टन लेगेसी कचरे का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि लेगेसी कचरे के निस्तारण का द्वितीय चरण दिसंबर 2024 में आरम्भ हुआ और लगभग 43.44 लाख मीट्रिक टन लेगेसी कचरे का निस्तारण और किया गया।

महापौर ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर अब लगभग 13.58 लाख मीट्रिक टन लेगेसी कचरा बचा है जिसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण रूप से निस्तारित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर लेगेसी कचरे के पहाड़ की अधिकतम ऊंचाई 65 मीटर थी जोकि अब घटकर लगभग 30 मीटर रह गई है।

घोघा स्थित सीबीजी प्लांट का भी निरीक्षण किया

घोघा स्थित सीबीजी प्लांट का भी निरीक्षण किया। माननीय महापौर ने इस दौरान सीबीजी प्लांट को सुचारू रूप से क्रियान्वयन में लाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने दिल्ली की जनता, आरडब्ल्यूए एवं बाजार संघों से अपील की कि कचरे को स्रोत पर ही गीले एवं सूखे कूड़े में पृथक किया जाए ताकि दिल्ली को कूड़ामुक्त बनाने की मुहिम में सफलता मिल सके। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि शत प्रतिशत कचरे का पृथककरण करने वाली आर डब्ल्यू ए को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.