दिल्ली में टेंडर प्रक्रिया में बदलाव, अब Earnest Money Deposit पूरी तरह डिजिटल

दिल्ली में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. अब EMD जमा करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे ठेकेदारों को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी. केवल सबसे कम बोली लगाने वाले को ही बाद में असली EMD जमा करना होगा. सरकार का कहना है कि इससे भ्रष्टाचार कम होगा और सभी को बराबरी का मौका मिलेगा. चार कम होगा और सभी को बराबरी का मौका मिलेगा।

Share This Article:

नई दिल्ली। सार्वजनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में बड़ा सुधार किया है। अब Earnest Money Deposit (EMD) की जमा प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

अब EMD केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी

पहले निविदाकर्ताओं को संबंधित परियोजना के कार्यालय में जाकर EMD जमा करनी पड़ती थी। इस व्यवस्था में अनावश्यक मानवीय संपर्क, सूचना के लीक होने की आशंका और निष्पक्षता पर सवाल उठने जैसी समस्याएं सामने आती थीं। नई व्यवस्था के तहत अब EMD केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी और निविदाकर्ता अपने टेंडर दस्तावेजों के साथ इसकी स्कैन कॉपी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मूल EMD केवल L1 बोलीदाता को ही निविदा खुलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करनी होगी।

पक्षपात, दबाव या किसी भी प्रकार के हेरफेर की संभावना समाप्त होगी

इस बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान कोई भी अधिकारी या बाहरी व्यक्ति यह नहीं जान सकेगा कि कौन किस परियोजना के लिए बोली लगा रहा है। इससे पक्षपात, दबाव या किसी भी प्रकार के हेरफेर की संभावना समाप्त होगी और प्रक्रिया अधिक सुरक्षित व निष्पक्ष बनेगी।

मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा

यह सुधार सिस्टम में विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। EMD को पूरी तरह ऑनलाइन करने से अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप खत्म होगा और टेंडर प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी तथा किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त रहेगी। हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है। ईमानदार ठेकेदारों को उचित अवसर मिले और जनता के पैसे का उपयोग पूरी जवाबदेही के साथ हो। इसके अतिरिक्त, नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रावधान भी किए गए हैं। L1 बोलीदाता को निविदा खुलने के 3 दिनों के भीतर मूल EMD जमा करनी होगी, अन्यथा उसे 2 वर्षों के लिए टेंडर प्रक्रिया से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह सुधार डिजिटल सिस्टम के माध्यम से शासन में ईमानदारी, दक्षता और पारदर्शिता लाने के सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.